Bitcoin के बुरे दिन नहीं हो रहे खत्म, फिर आई भारी गिरावट

अप्रैल में, जब Bitcoin अपने चरम पर था, तब Ruffer ने अपने बिटकॉइन बेच कर 1.1 बिलियन (लगभग 8,020 करोड़ रुपये) का मुनाफा कमाया था।

Bitcoin के बुरे दिन नहीं हो रहे खत्म, फिर आई भारी गिरावट

अप्रैल में Ruffer ने Bitcoin को बेच लगभग 8,020 करोड़ रुपये कमाए थे

ख़ास बातें
  • Bitcoin कल अपने तीन हफ्तों के सबसे लो प्राइस पर ट्रेड हो रहा था
  • आज बिटकॉइन की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली
  • अप्रैल महीने में Ruffer कंपनी ने बिटकॉइन से कमाए थे 8 हज़ार करोड़ रुपये
विज्ञापन
Bitcoin का बुरा समय खत्म होता नज़र नहीं आ रहा है। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के सबसे प्रसिद्ध और मजबूत कॉइन में से एक बिटकॉइन मंगलवार को पिछले तीन हफ्तों की सबसे कम कीमत पर कारोबार कर रहा था। बता दें कि अमेरिका इंटरनल रेवेन्यू सर्विस के प्रमुख ने कानून से जुड़े लोगों से क्रिप्टो ट्रांसफर पर सख्त नियम बनाने के लिए अधिकार प्रदान करने का मांग की है और बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price) पर इतने बड़े प्रभाव का एक कारण यही माना जा रहा है।

मंगलवार को, बिटकॉइन अपनी पिछले तीन हफ्तों की न्यूनतम कीमत पर ट्रेड हो रहा था। Binance के मुताबिक, मंगलवार को इसकी कीमत 30,050 डॉलर (लगभग 22.6 लाख रुपये) पर पहुंच गई थी। हालांकि बुधवार को कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक, बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) 35,117 डॉलर (लगभग 25.6 लाख रुपये) चल रही थी।

न्यूज़ एजेंसी Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनल रेवेन्यू सर्विस (IRS) के चीफ चार्ल्स रेटिग (Charles Rettig) ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस को टैक्स एजेंसी को बड़े पैमाने पर अप्रतिबंधित 10,000 डॉलर (करीब 7.2 लाख रुपये) से अधिक कीमत के क्रिप्टोकरेंसी भुगतान पर जानकारी एकत्र करने के लिए स्पष्ट वैधानिक अधिकार प्रदान करने की आवश्यकता है।

आईआरएस चीफ ने सीनेट फाइनेंस समिति को बताया कि दुनिया भर में 8,600 से अधिक एक्सचेंज हैं, जिसके साथ क्रिप्टोकरेंसी बाज़ार की कुल कैपिटल 2 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,45,84,300 करोड़ रुपये) से अधिक है। उनका कहना है कि इन क्रिप्टोकरेंसी को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि इनमें से अधिकांश डिज़िटल करेंसी कानून की नज़र से दूर रहती है। इसी के चलते उन्होंने समिति से क्रिप्टो ट्रांसफर पर सख्त नियम बनाने के लिए अधिकार प्रदान करने का मांग की है।

आईआरएस की यह मांग ब्रिटेन की फंड मैनेजर कंपनी Ruffer द्वारा दिए गए उस बयान के बाद आई, जिसमें कंपनी ने कहा था कि वह लॉन्ग टर्म में बिटकॉइन जैसे डिज़िटल संपत्ति पर अपनी रूची बनाए रखेंगे। बता दें कि अप्रैल में, जब Bitcoin अपने चरम पर था, तब Ruffer ने अपने बिटकॉइन बेच कर 1.1 बिलियन (लगभग 8,020 करोड़ रुपये) का मुनाफा कमाया था।

इतना ही नहीं, Bloomberg की रिपोर्ट कहती है कि एक और प्रमुख बिटकॉइन कॉरपोरेट सपोर्टर MicroStrategy ने अधिक बिटकॉइन खरीदने में मदद करने के लिए जंक-बॉन्ड सेल का आकार बढ़ा दिया है, जो अब 500 मिलियन डॉलर (लगभग 3,650 करोड़ रुपये) को लक्षित कर रहा है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »