Bitcoin और Ethereum की कीमतों ने फिर लगाया गोता, अन्य डिजिटल कॉइन भी लुढ़के

बुधवार को अधिकांश प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी गिर गईं। अमेरिकी डॉलर से जुड़े सिक्कों को छोड़कर पिछले 24 घंटों में शीर्ष 10 कारोबार वाली क्रिप्टोकरेंसी में 25 प्रतिशत तक की गिरावट आई है।

Bitcoin और Ethereum की कीमतों ने फिर लगाया गोता, अन्य डिजिटल कॉइन भी लुढ़के

Binance Coin, XRP और Cardano भी दोहरे अंकों में गिरे।

ख़ास बातें
  • बुधवार को Bitcoin 8 फीसदी नीचे था जबकि Ethereum 21 फीसदी नीचे था।
  • इस तरह की अस्थिरता पूरे सप्ताह जारी रहने की बात कही जा रही है।
  • बुधवार को अधिकांश प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी गिर गईं।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी बाजार में गिरती हुई कीमतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अप्रैल के बाद से क्रिप्टोकरेंसी बाजार में लगातार गिरावट जारी है। इसमें सबसे अधिक चौंकाने वाले आंकड़े बिटकॉइन के हैं जो अपनी इस साल की शीर्ष कीमत से लगभग 50 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है। गिरावट का ये सिलसिला अभी भी लगातार जारी है और इसका असर प्रत्येक प्रमुक क्रिप्टोकरेंसी पर देखने को मिल रहा है। बुधवार को अधिकांश प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी गिर गईं। अमेरिकी डॉलर से जुड़े सिक्कों को छोड़कर पिछले 24 घंटों में शीर्ष 10 कारोबार वाली क्रिप्टोकरेंसी में 25 प्रतिशत तक की गिरावट आई है।

बुधवार को Bitcoin 8 फीसदी नीचे था जबकि Ethereum 21 फीसदी नीचे था। Binance Coin, XRP और Cardano भी दोहरे अंकों में गिरे। दिलचस्प बात यह है कि बिकवाली अपेक्षाकृत अधिक मात्रा में हुई। इस ट्रेंड को देखते हुए विश्लेषकों का कहना है कि इसका अर्थ है कि यह प्रवृत्ति कुछ समय तक जारी रह सकती है। यानि कि आने वाले कुछ समय तक अभी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में अपेक्षित सुधार की उम्मीद लगाना सार्थक नहीं लग रहा है। 14 जुलाई को शाम 6 बजे IST पर भारत में बिटकॉइन की कीमत 24.2 लाख रुपये थी। 

Mudrex के सीईओ और सह-संस्थापक Edul Patel ने कहा, “बाजार वर्तमान में बीयर्स द्वारा नीचे खींचे जा रहे हैं। हालांकि यह एक चिंताजनक बिक्री सत्र नहीं था, लेकिन बाजारों में चल रही गति काफी मंदी है। Bitcoin 33,000 डॉलर के स्तर पर है। Ethereum 2,000 डॉलर के निशान से नीचे गिर गया, जिससे altcoins में डर पैदा हो गया। इस तरह की अस्थिरता पूरे सप्ताह जारी रहने की उम्मीद की जा सकती है।” 14 जुलाई को शाम 6 बजे IST पर भारत में ईथेरियम की कीमत 1.45 लाख रुपये थी। 

हालाँकि बिक्री न केवल क्रिप्टो बाजार में निहित थी, बल्कि दुनिया भर के शेयर भी दबाव में थे। इसके पीछे प्रमुख कारण अमेरिका में मुद्रास्फीति में अपेक्षा से अधिक वृद्धि है, जिससे प्रतिफल और अमेरिकी डॉलर में तेजी आई है। श्रम विभाग ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (consumer price index) जून में 0.9% उछल गया। यह बाजार की उम्मीदों से ऊपर था और जून 2008 के बाद सबसे बड़ा लाभ था।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »