Bill Gates हुए भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम के कायल, देश को सबसे सस्ता 5G मार्केट बताया

गेट्स ने कहा कि कोरोना ने दुनिया भर में आपातस्थिति में भुगतान के लिए डिजिटल पेमेंट सिस्टम के महत्व को दिखाया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 मार्च 2023 13:31 IST
ख़ास बातें
  • गेट्स ने कहा कि डिजिटल पेमेंट सिस्टम में भारत एक उदाहरण बन सकता है
  • उन्होंने कहा कि यह विश्वसनीय और कम कॉस्ट वाला है
  • देश में UPI ट्रांजैक्शंस की संख्या बढ़ रही है

भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम को गेट्स ने अन्य देशों में लागू करने की जरूरत बताई

ग्लोबल सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और समाजसेवी Bill Gates ने भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की तारीफ की है। उन्होंने इसे एक शानदार, विश्वसनीय और कम कॉस्ट वाला बताया। गेट्स का कहना था कि भारत सबसे सस्ता 5G मार्केट होगा। 

G20 की अध्यक्षता के तहत नई दिल्ली में आयोजित एक सेशन में गेट्स ने भारत में डिजिटल पहचान के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले आधार, देश के पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर और बड़ी संख्या में लोगों को बैंकिंग सिस्टम में लाने के लिए हुई कोशिशों पर बात की। उनका कहना था, "भारत ने विशेषतौर पर आइडेंटिटी सिस्टम के साथ डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की शुरुआत की थी। इसके साथ ही फाइनेंशियल एक्सेस और पेमेंट को एक विश्वसनीय तरीके से जोड़ा गया है। इसका इस्तेमाल कई सेक्टर्स में हो रहा है।" उन्होंने बताया कि कोरोना ने दुनिया भर में आपातस्थिति में भुगतान के लिए डिजिटल पेमेंट सिस्टम के महत्व को दिखाया है। 

गेट्स ने कहा, "किसी अन्य देश ने इतना बड़ा प्लेटफॉर्म नहीं बनाया। आधार के तौर पर पहचान के साथ महामारी के दौरान राहत पहुंचाने में भारत आगे रहा था। अन्य देशों के लिए भारत एक उदाहरण बन सकता है। मैं चाहूंगा कि विशेषतौर पर विकासशील देशों सहित सभी देश इन सिस्टम को लागू करें।" भारत के कॉम्पिटिटिव प्राइवेट मार्केट, विश्वसनीय और कम कॉस्ट वाली कनेक्टिविटी की भी गेट्स ने तारीफ की। उनका कहना था कि भारत सबसे सस्ता 5G मार्केट होगा। गेट्स के अनुसार, "भारत के पास एक बहुत अच्छा डिजिटल नेटवर्क और स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल करने वाले लोगों की बड़ी संख्या है। आपने फीचर फोन के साथ भी ट्रांजैक्शंस की शुरुआत की है।"  

पिछले महीने भारत और सिंगापुर ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) नेटवर्क को सिंगापुर के PayNow से जोड़ा था। इससे दोनों देशों में लोग तेज, सुविधाजनक और कम कॉस्ट में अपने मोबाइल ऐप्स के जरिए फंड ट्रांसफर कर सकेंगे। UPI पेमेंट्स पिछले वर्ष दिसंबर में 12.82 लाख करोड़ रुपये के साथ रिकॉर्ड लेवल पर पहुंची थी। इस प्लेटफॉर्म पर दिसंबर लगभग 782 करोड़ ट्रांजैक्शंस हुई थी। UPI एक रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम है जिससे एक बैंक से दूसरे में ट्रांजैक्शंस की जा सकती हैं। ये ट्रांजैक्शन मोबाइल के जरिए होती हैं। इसमें कोई चार्ज नहीं देना होता। पेमेंट का यह जरिया लगातार बढ़ रहा है और इसमें 381 बैंक शामिल हैं। फाइनेंशियल इनक्लूजन को आगे बढ़ाने में भी UPI से काफी मदद मिल रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  2. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  3. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  5. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  6. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  8. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
  9. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. WhatsApp के अंदर ही मिलेगी ट्रैवल eSIM की सुविधा देगा, विदेश यात्रा में भी चलेगा वॉट्सऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.