• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Biliti FastMile: 210 km की रेंज देगा दुनिया का पहला हाइड्रोजन फ्यूल पर चलने वाला इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर

Biliti FastMile: 210 km की रेंज देगा दुनिया का पहला हाइड्रोजन फ्यूल पर चलने वाला इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर

कंपनी ने भारत में दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर निर्माण सुविधा स्थापित करने की अपनी योजना की भी घोषणा की है।

Biliti FastMile: 210 km की रेंज देगा दुनिया का पहला हाइड्रोजन फ्यूल पर चलने वाला इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर

GEM Global Yield LLC ने शेयर सब्सक्रिप्शन फैसेलिटी के रूप में Biliti को $400 मिलियन देने का वादा किया था

ख़ास बातें
  • FastMile इलेक्ट्रिक व्हीकल 20 डिग्री की ग्रेडेबिलिटी से लैस आता है
  • हाल में GEM Global Yield ने Biliti को $400 मिलियन देने का वादा किया था
  • भारत में सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर निर्माण फैसेलिटी बनाएगी कंपनी
विज्ञापन
अभी दुनिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की तरफ बढ़ना शुरू कर रही है कि कुछ कंपनियों ने हाइड्रोजन फ्यूल सेल पर चलने वाले व्हीकल्स पर काम करना शुरू कर दिया है। इनमें से एक कैलिफोर्निया स्थित Biliti Electric है, जिन्होंने दावे अनुसार, दुनिया का पहला हाइड्रोजन फ्यूल सेल (HFC) पर चलने वाला इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर बनाया है। कंपनी ने इसका नाम FastMile रखा है। कंपनी का दावा है कि फास्टमाइल इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर का ईंधन भरने का समय 3 मिनट से भी कम है और यह फुल टैंक में 130 मील (करीब 210 Km) तक की रेंज दे सकता है।

TOI के अनुसार, Billi Electric FastMile इलेक्ट्रिक व्हीकल 20 डिग्री की ग्रेडेबिलिटी प्रदान करता है और इसकी पेलोड क्षमता 1500 lbs (680 kg) है। कंपनी का कहना है कि फास्टमाइल थ्री-व्हीलर का टेस्ट ऊबड़-खाबड़ सड़कों के समान स्थिति में 6,000 मील (9,656 km) से अधिक समय तक किया गया है।

रिपोर्ट बताती है कि हाइड्रोजन फ्यूल पर चलने वाले इस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर को पेश करते हुए Biliti Electric के सीईओ राहुल गयान ने कहा "यह ग्लोबल मार्केट के लिए हाइड्रोजन ऊर्जा और फ्यूल सेल के भविष्य को आकार देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। शुक्र है, केवल बीईवी ही परिवहन को डीकार्बोनाइजिंग करने का एकमात्र समाधान नहीं है। हम कॉम्पैक्ट और किफायती वाहनों के साथ-साथ प्रौद्योगिकी लाकर एचएफसी के अनुप्रयोग और व्यावसायीकरण को बदल रहे हैं।"

BEV और HCV के बीच के अंतर की बात करें, बीईवी में बिजली स्टोर करने के लिए एक बड़ी बैटरी होती है, जबकि एफसीईवी हाइड्रोजन ईंधन सेल के साथ अपनी बिजली उत्पन्न करते हैं।

रिपोर्ट बताती है कि बिलिटी की SmartSwappTM तकनीक एक मिनट से भी कम समय में वाहन की बैटरी की अदला-बदली कर सकती है।  हाल ही में लक्जमबर्ग स्थित GEM Global Yield LLC ने शेयर सब्सक्रिप्शन फैसेलिटी के रूप में Biliti को $400 मिलियन देने का वादा किया था। इसके अलावा, हाल ही में कंपनी ने भारत में दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर निर्माण सुविधा स्थापित करने की अपनी योजना की भी घोषणा की थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  10. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »