इंटरनेट की इस बड़ी कंपनी ने की 7 हजार कर्मचारियों की छंटनी!

साउथ ईस्ट एशिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी सी लिमिटेड (Sea Ltd) ने बीते 6 माह में 7 हजार से ज्यादा कर्मचारियों या अपने लगभग 10 प्रतिशत वर्कफोर्स को बंद कर दिया है।

इंटरनेट की इस बड़ी कंपनी ने की 7 हजार कर्मचारियों की छंटनी!

Photo Credit: Unsplash

ख़ास बातें
  • Sea Ltd ने बीते 6 माह में 7 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की है।
  • साउथ ईस्ट एशिया की इंटरनेट दिग्गज कंपनी तीन मुख्य बिजनेस यूनिट चलाती है।
  • यह कंपनी साउथ ईस्ट एशिया की टेक्नोलॉजी में सफल कंपनियों में से एक थी।
विज्ञापन
सिर्फ अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियां ही नौकरियों में कटौती नहीं कर रही हैं। ऐसा लगता है कि आर्थिक संकट काफी ज्यादा है, जिससे अधिकतर ग्लोबल लेवल की कंपनियों को नुकसान पहुंच रहा है। द इनफॉर्मेशन में एक एक्सकुलेसिव रिपोर्ट के मुताबिक, रेवेन्यू और मार्केट वैल्यू के हिसाब से साउथ ईस्ट एशिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी सी लिमिटेड (Sea Ltd) ने बीते 6 माह में 7 हजार से ज्यादा कर्मचारियों या अपने लगभग 10 प्रतिशत वर्कफोर्स को बंद कर दिया है।

यह कंपनी साउथ ईस्ट एशिया की टेक्नोलॉजी में सफल कंपनियों में से एक थी। रिपोर्ट के मुताबिक, सी भी कई हाई-फ्लाइंग टेक कंपनियों में से एक है, जिसने हालिया वर्षों में बड़े स्तर पर पैसा खर्च किया है क्योंकि इसने तेजी से बढ़ने की कोशिश की थी। मगर यह स्ट्रेटजी इस साल ब्याज दरों में बढ़ोतरी और धीमी अर्थव्यवस्था के चलते अस्थिर साबित हुई। नैस्डैक लिस्टेड कंपनी सी के शेयर होल्डर्स में Tencent, BlackRock और T Rowe Price शामिल हैं।

साउथ ईस्ट एशिया की इंटरनेट दिग्गज तीन मुख्य बिजनेस यूनिट चलाती है, जिसमें Garena, Shopee और SeaMoney शामिल है। Garena एक ऑनलाइन गेम प्लेटफॉर्म और पब्लिशर है, जो फर्स्ट-पर्सन शूटर और मल्टीप्लेयर ऑनलाइन बैटल एरेना गेम्स पर फोकस करता है। SeaMoney एक डिजिटल फाइनेंशियल सर्विस प्लेटफॉर्म है जो मोबाइल पेमेंट, लोन और अन्य फाइनेंशियल सर्विस प्रदान करता है। सी लिमिटेड का हेडक्वार्टर सिंगापुर में है। इसके अन्य ऑफिस ताइवान, वियतनाम, इंडोनेशिया, फिलीपींस और थाईलैंड में हैं। टिकर सिंबल एसई के तहत नैस्डैक ग्लोबल सेलेक्ट मार्केट पर कंपनी के शेयर ट्रेड करते हैं।

सितंबर में ब्लूमबर्ग ने बताया कि सी ने इंडोनेशिया में अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Shopee में 3 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी की जो कि बड़े स्तर पर घाटे को रोकने के उद्देश्य से रीजनल नौकरी में कटौती का हिस्सा था। एक हालिया रिपोर्ट में दावा है कि Shopee अर्जेंटीना से बाहर निकल जाएगी और चिली, कोलंबिया और मैक्सिको में रीजनल ऑपरेशन बंद कर देगी। वहीं इसकी Garena गेमिंग यूनिट शंघाई में सैकड़ों कर्मचारियों को निकालेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  2. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  3. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  4. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  6. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  7. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  8. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  10. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »