Google के इन स्मार्टफोन मालिकों की बल्ले-बल्ले, मिल रहा है12,800 रुपये का लाभ

Google ने हाल ही में Pixel 6a के लिए बैटरी परफॉरमेंस प्रोग्राम पेश किया।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जुलाई 2025 09:00 IST
ख़ास बातें
  • Google ने हाल ही में Pixel 6a के लिए बैटरी परफॉरमेंस प्रोग्राम पेश किया।
  • Google यूजर्स को फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट की सुविधा देता है।
  • Google Pixel 6a यूजर्स को नकद के तौर पर $100 (लगभग 8,500 रुपये) मिलेगा।

Google Pixel 6a में 4,410mAh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Google

Google ने हाल ही में Pixel 6a के लिए बैटरी परफॉरमेंस प्रोग्राम पेश किया था। इससे कंपनी बैटरी के ज्यादा गर्म होने के खतरे को कम करने के लिए सभी Pixel 6a फोन के लिए Android 16 का अपडेट जारी करेगी। इसमें प्रभावित यूजर्स ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर पर फ्री रिपेयर करवा सकते हैं, अब हमें पता चला है कि नए मॉडल के लिए अपने Pixel 6a को बदलने वालों को कंपनी कितना ऑफर करेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


Google Pixel 6a ट्रेड इन प्रोग्राम


Advertisement
Google अपने बैटरी परफॉरमेंस प्रोग्राम के तहत Google Pixel 6a यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त सर्विस चार्ज के फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट की सुविधा देता है। जो लोग ऐसा नहीं करना चाहते हैं तो वो डिवाइस ट्रेड इन जैसे अन्य सपोर्ट ऑप्शन का चयन कर सकते हैं। इससे यूजर्स को उनकी पसंद के आधार पर नकद कंपनसेशन या स्टोर क्रेडिट मिलता है।

कंपनी प्रभावित Pixel 6a यूजर्स को नकद के तौर पर $100 (लगभग 8,500 रुपये) या उनकी लोकल करेंसी में बराबर धन प्रदान करेगा। इसके अलावा वैकल्पिक तौर पर $150 (लगभग 12,800 रुपये) का गूगल स्टोर डिस्काउंट कोड का भी चयन कर सकते हैं जो पिक्सल फोन की अगली खरीदारी पर खर्च होगा।
Advertisement

Google के अनुसार, फाइनल धनराशि डेली एक्सचेंज रेट पर आधारित होगी। इसके अलावा कैश भुगतान के लिए लोकल करेंसी की उपलब्धता अलग-अलग हो सकती है। पेमेंट प्रोसेसिंग करने के लिए टेक दिग्गज Payoneer एक थर्ड-पार्टी पेमेंट प्लेटफॉर्म का उपयोग करेगा। प्रोवाइडर को वित्तीय नियमों के आधार पर यूएस में सोशल सिक्योरिटी नंबर या अन्य रीजन में समान पहचान जैसे पर्सनल डिटेल के स्टोर की जरूरत हो सकती है।

Google ने Pixel 6a यूजर्स के लिए हैंडसेट की पात्रता को चेक करने के लिए एक पेज तैयार किया है। यूजर्स को अपना ईमेल आईडी दर्ज करना होगा जो डिवाइस के साथ उसके IMEI नंबर के साथ जुड़ा हुआ है। अगर आप परिवार या दोस्त के लिए फॉर्म भर रहे हैं तो आप कोई अन्य ईमेल एड्रेस भी दर्ज कर सकते हैं जो Pixel 6a से जुड़ा नहीं है। हालांकि, कंपनी ने कहा कि उसे यूजर्स से ज्यादा जानकारी मांगने की जरूरत पड़ सकती है। अगर वैधता पूरी होती है तो कंपनी Pixel 6a यूजर्स को रिपेयर या ट्रेड इन क्लैम सब्मिट करने देगी।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP67-rated design
  • Impressive cameras for photos
  • Vibrant OLED display
  • Stock Android 13 software
  • Bad
  • Plastic back is prone to scratches
  • 60Hz display does not feel fluid
  • Cannot handle heavy gaming
  • Recorded video needs work
  • Relatively slow charging, no wireless charging
  • Battery life could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4410 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  2. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  3. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  4. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  6. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  7. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  9. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.