• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Google Pixel 7a आया Flipkart पर नजर, लॉन्च से पहले हुआ ई कॉमर्स साइट पर खुलासा, जानें सबकुछ

Google Pixel 7a आया Flipkart पर नजर, लॉन्च से पहले हुआ ई-कॉमर्स साइट पर खुलासा, जानें सबकुछ

Google Pixel 7a की अनुमानित कीमत लीक के अनुसार $450 से $500 (लगभग 32 हजार से 40 हजार रुपये) तक होने की उम्मीद है।

Google Pixel 7a आया Flipkart पर नजर, लॉन्च से पहले हुआ ई-कॉमर्स साइट पर खुलासा, जानें सबकुछ

Photo Credit: Flipkart

Google Pixel 7a में 6.1 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी जाएगी।

ख़ास बातें
  • Google अपने Google I/O 2023 इवेंट को आयोजित करने की तैयारी कर रहा है।
  • Google Pixel 7a में 6.1 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Google Pixel Fold में 5.8 इंच की OLED आउटर डिस्प्ले होगी।
विज्ञापन
Google अपने Google I/O 2023 इवेंट को 10 मई को आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। टेक दिग्गज दो दिनों के इस इवेंट के दौरान कथित तौर पर दो Pixel फोन लाने वाला है, जिसमें पहला फोल्डेबल फोन Pixel Fold और दूसरा Pixel 7a फोन होने की संभावना है। ई-कॉमर्स साइट पर प्रमोशनल बैनर के तहत इन दोनों डिवाइसेज के आगमन की पुष्टि हुई है। टीजर में स्नो व्हाइट कलर में फोन नजर आ रहा है, जिसे Pixel 6a के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। आइए आगामी Google स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Google Pixel 7a की अनुमानित कीमत


कीमत की बात की जाए तो Google Pixel 7a की अनुमानित कीमत $450 से $500 (लगभग 32 हजार से 40 हजार रुपये) तक होने की उम्मीद है।

फ्लिपकार्ट पर प्रमोशनल बैनर के जरिए Pixel 7a की फोटो नजर आई है, जहां यह कंफर्म हुआ है कि यह फोन भारत में आने वाला है। Pixel स्मार्टफोन को 11 मई को मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। फोटो के अनुसार, फोन का डिजाइन Pixel 7 सीरीज जैसा लग रहा है। इसके अलावा फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में अन्य कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि कई लीक्स और अफवाहों से आगामी फोन के फीचर्स के बारे में काफी हद तक पता चल चुका है।
 

Google Pixel 7a के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस



रिपोर्ट के अनुसार, Google Pixel 7a में Arctic Blue, Carbon और Cotton कलर्स का ऑप्शन मिलेगा। यह स्मार्टफोन Tensor G2 SoC पर काम करेगा। इस फोन में 6.1 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ ड्यूल रियर कैमरा यूनिट होगी। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।
 

Google Pixel Fold के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस



इसके अलावा Google ने आगामी Pixel Fold फोन की भी झलक पेश की थी, जिसमें इसके डिजाइन, हिंज मैकेनिज्म, इनर डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर का पता चला था। फोन के रियर में तीन कैमरे और एक एलईडी फ्लैश यूनिट के साथ एक चंकी कैमरा मॉड्यूल है। फोन में Google का Tensor G2 SoC दिए जाने की संभावना है। इस फोन में 5.8 इंच की OLED आउटर डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,092 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 17.4:9 और रिफ्रेश रेट 120Hz होने की उम्मीद है। वहीं 7.6 इंच की इनर डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 1,840 x 2,208 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 6:5 है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good performance
  • High refresh rate display
  • IP67 rating
  • Wireless charging
  • Good overall camera performance
  • कमियां
  • One-day battery life
  • Limited storage
  • Heats up with camera usage
  • No bundled charger, slow charging speed
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरGoogle Tensor G2
फ्रंट कैमरा10.8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4385 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  2. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  3. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  4. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  6. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  7. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  8. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  10. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »