• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 95 Km चलने वाले Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग अब इस शहर में शुरू

सिंगल चार्ज में 95 Km चलने वाले Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग अब इस शहर में शुरू

Chetak EV को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे 2,000 रुपये में बुक करा सकते हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत राज्यों द्वारा मिलने वाली सब्सिडी के हिसाब से अलग है।

सिंगल चार्ज में 95 Km चलने वाले Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग अब इस शहर में शुरू

Bajaj Chetak EV की हैदराबाद में ऑन-रोड कीमत 1,50,461 रुपये है

ख़ास बातें
  • Bajaj Chetak EV की बुकिंग को हैदराबाद के लिए खोल दिया गया है
  • यह स्कूटर सिंगल चार्ज में चलता है 95 किलोमीटर
  • बुकिंग के लिए देने होंगे मात्र 2,000 रुपये
विज्ञापन
Bajaj Chetak EV इलेक्ट्रिक स्कूटर को अब हैदराबाद के लोग भी बुक कर सकते हैं। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooter) का बुकिंग प्राइस 2000 रुपये रखा है। बजाज ऑटो ने पहले अपने ई-स्कूटर के लिए सात शहरों - पुणे, बेंगलुरु, औरंगाबाद, मैसूर, नागपुर, मंगलुरु और चेन्नई में बुकिंग स्लॉट खोले थे। अधिकांश शहरों में बुकिंग को शुरुआती 72 घंटों के भीतर बंद कर दिया गया था और कंपनी ने इसका कारण भारी मात्रा में बुकिंग मिलना बताया था। बजाज चेतक ईवी ने भारत में काफी लोकप्रियता बटोर ली है और इसकी वजह कम दाम में स्कूटर में शामिल कई जबरदस्त फीचर्स है।

Bajaj Chetak EV को अब कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए हैदराबाद के लोग भी बुक कर सकते हैं। कंपनी ने अपने Facebook अकाउंट के जरिए बुकिंग ओपन होने की घोषणा की। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे 2,000 रुपये में बुक करा सकते हैं। Chetak EV की कीमत राज्यों द्वारा मिलने वाली सब्सिडी के हिसाब से अलग है। Chetak EV की एक्स-शोरूम कीमत 1,89,175 रुपये है, लेकिन हैदराबाद में इसका ऑन-रोड प्राइस 1,50,461 रुपये होगा। इसमें बीमा, रजिस्ट्रेशन सर्विस चार्ज, स्मार्ट कार्ड चार्ज और सब्सिडी शामिल है।

पावर और फीचर्स की बात करें, तो Bajaj Chetak Electric में 4.8kW क्षमता की मोटर लगी है, जो 16Nm का पीक टॉर्क और 6.44bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करती है। इसकी बदौलत चेतक 70Kmph की टॉप स्पीड पर पहुंच सकता है। स्कूटर में 3kWh क्षमता की बैटरी मिलती है, जो ईको मोड में 95Km और स्पोर्ट मोड में 85Km की रेंज देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि बैटरी को फुल चार्ज होने में 5 घंटे लगते हैं। चार्जिंग के लिए आम 5A पावर सॉकेट का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो एक अच्छी बात है। कंपनी ने यह दावा भी किया है कि चेतक स्कूटर को मात्र 1 घंटे में 25 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

कंपनी ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि चेतक इलेक्ट्रिक की बुकिंग को जल्द चेन्नई और हैदराबाद के लिए भी खोला जाएगा। शिपमेंट की सटीक तारीख को फिलहाल साझा नहीं किया गया है, लेकिन Bajaj Auto ने अपनी 2020-21 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा था कि कंपनी Bajaj Chetak EV की डिलिवरी भारत में त्योहारी सीज़न के शुरू होने से ठीक पहले सितंबर वाली तीसरी तिमाही से शुरू कर सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  2. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
  3. PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
  4. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
  5. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  6. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
  7. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
  8. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  9. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  10. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »