Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर महज 48 घंटे में सोल्ड आउट, सिंगल चार्ज में चलता है 95KM

Chetak EV में LED लाइट, अलॉय व्हील, डिज़िटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टील बॉडी, फ्रंट डिस्क ब्रेक रिवर्स मोड, मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, जीपीएस औ नेविगेशन समेत कई अन्य आधुनिक फीचर्स शामिल हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2021 13:00 IST
ख़ास बातें
  • Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक की बुकिंग 13 अप्रैल को शुरू हुई थी
  • पुणे और बेंगलुरु में मात्र दो दिनों में सोल्ड आउट हुआ बजाज का स्कूटर
  • यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में देता है 95KM तक की रेंज

Bajaj Chetak Electric की भारत में कीमत 1.15 लाख रुपये से शुरू होती है

भारत में अब धीरे-धीरे लोगों की रूची इलेक्ट्रिक स्कूटर की ओर बढ़ती नज़र आ रही है। इसका ताज़ा उदाहर Bajaj Chectak Electric है। इस नए और बेहतरीन फीचर्स से लैस इलेक्ट्रिक स्कूटर (Best Electric Scooter) की इतनी ज्यादा बुकिंग आई हैं कि Bajaj Auto को स्कूटर की बुकिंग ही रोकनी पड़ गई है। बुकिंग केवल पुणे और बेंगलुरु के लिए शुरू की गई थी। बजाज ने इस जबरदस्त रिसपॉन्स के लिए अपने ग्राहकों को धन्यवाद देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट भी किए। दोनों शहरों के लिए बुकिंग बंद है और फिलहाल कंपनी ने इसके चालू होने को लेकर किसी प्रकार की जानकारी ऑनलाइन साझा नहीं की है।

Bajaj ने Chetak Electric की बुकिंग 13 अप्रैल को शुरू की थी और गुरुवार को कंपनी ने अपने Facebook अकाउंट के जरिए बुकिंग को लेकर आए जबरदस्त रिसपॉन्स की घोषणा की। बजाज चेतक इलेक्ट्रिक की बुकिंग पुणे और बेंगलुरु के लिए खोली गई थी और बुकिंग खुलने के लगभग दो दिनों के बाद बजाज ने Chetak EV की बुकिंग लेना बंद कर दिया है।
Advertisement

बताते चलें कि Chetak कई प्रीमियम फीचर्स से लैस आता है। पहले मोटर और बैटरी की बात करते हैं। Bajaj Chetak Electric में 4.8kW क्षमता की मोटर लगी है, जो 16Nm का पीक टॉर्क और 6.44bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करती है। इसकी बदौलत चेतक 70Kmph की टॉप स्पीड पर पहुंच सकता है। स्कूटर में 3kWh क्षमता की बैटरी मिलती है, जो ईको मोड में 95Km और स्पोर्ट मोड में 85Km की रेंज देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि बैटरी को फुल चार्ज होने में 5 घंटे लगते हैं। चार्जिंग के लिए आम 5A पावर सॉकेट का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो एक अच्छी बात है। कंपनी ने यह दावा भी किया है कि Chetak Electric स्कूटर को मात्र 1 घंटे में 25 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

Chetak EV में LED लाइट, अलॉय व्हील, डिज़िटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टील बॉडी, फ्रंट डिस्क ब्रेक रिवर्स मोड, मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, जीपीएस औ नेविगेशन समेत कई अन्य आधुनिक फीचर्स शामिल हैं। Bajaj Chetak Electric स्कूटर की भारत में कीमत 1.15 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। यह कीमत इसके अर्बन (Urban) वेरिएंट की है। इसका एक प्रीमियम (Premium) वेरिएंट भी आता है, जिसकी कीमत 1.20 लाख रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.