• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Bajaj Chetak Urbane इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलता है 113 किलोमीटर! जानें कीमत

Bajaj Chetak Urbane इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलता है 113 किलोमीटर! जानें कीमत

Bajaj Auto ने अपने पॉपुलर स्कूटर Bajaj Chetak का नया इलेक्ट्रिक वर्जन Baja Chetak Urbane लॉन्च कर दिया है।

Bajaj Chetak Urbane इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलता है 113 किलोमीटर! जानें कीमत

Photo Credit: Bajaj

Bajaj Auto ने अपने पॉपुलर स्कूटर Bajaj Chetak का नया इलेक्ट्रिक वर्जन Baja Chetak Urbane लॉन्च कर दिया है।

ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर LCD इंस्ट्रूमेंट कलस्टर के साथ आता है
  • इसका चार्जिंग टाइम 4 घंटे 50 मिनट का है
  • नए मॉडल में चार्जिंग रेट 800W से घटकर 650W हो गया है
विज्ञापन
Bajaj Chetak Urbane Launched: इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स की ओर यूजर्स का रुझान लगातार बढ़ रहा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर कंपनियां भी इस सेग्मेंट पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से आए दिन इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के नए मॉडल्स लॉन्च हो रहे हैं। Bajaj Auto ने अपने पॉपुलर स्कूटर Bajaj Chetak का नया इलेक्ट्रिक वर्जन Baja Chetak Urbane लॉन्च कर दिया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में सिंगल चार्ज में 113 किलोमीटर की रेंज दी गई है। जो कि बड़ी रेंज का इलेक्ट्रिक स्कूटर कहा जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

Bajaj Chetak Urbane Price

Bajaj Chetak Urbane की कीमत 1.15 लाख रुपये है जो कि इसकी एक्स शोरूम कीमत है। कंपनी ने इसे एक और अपग्रेड के साथ पेश किया है जिसे Tecpac कहा है। इसकी कीमत 1.21 लाख रुपये बताई गई है। इस अपग्रेड के साथ ई-स्कूटर में ढेर सारे अन्य फीचर्स भी होने की बात सामने आ रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को Matte Coarse Grey, Cyber White, Brooklyn Black, और Indigo Metallic कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है। 
 

Bajaj Chetak Urbane Range, Features

Bajaj Chetak Urbane में 2.9kWh की बैटरी दी गई है। इसमें 113 किलोमीटर IDC सर्टिफाइड रेंज है। प्रीमियम वेरिएंट जो कि ARAI सर्टिफाइड है, 108 किलोमीटर रेंज के साथ आता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में 63 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड दी गई है। लेकिन इसके Tecpac वर्जन में ज्यादा स्पीड मिलती है जो कि 73 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है। इसका चार्जिंग टाइम 4 घंटे 50 मिनट का है। नए मॉडल में चार्जिंग रेट 800W से घटकर 650W हो गया है। 

अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें स्पोर्ट मोड, हिल लोल्ड असिस्ट, रीवर्स मोड, फुल एप कनेक्टिविटी दी गई है। इलेक्ट्रिक स्कूटर LCD इंस्ट्रूमेंट कलस्टर के साथ आता है जो कि प्रीमियम वेरिएंट के लिए बताया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »