ऑटोमोबाइल कंपनियों ने फरवरी में की पैसेंजर व्हीकल्स की रिकॉर्ड बिक्री

ऑटोमोबाइल कंपनियों से डीलर्स को पैसेंजर व्हीकल्स का कुल डिस्पैच पिछले महीने 11 प्रतिशत बढ़कर 2,91,928 यूनिट्स का रहा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 मार्च 2023 20:08 IST
ख़ास बातें
  • पैसेंजर कारों की बिक्री फरवरी में बढ़कर 1,42,202 यूनिट्स की थी
  • टू-व्हीलर्स का डिस्पैच फरवरी में आठ प्रतिशत बढ़कर 11,29,661 यूनिट्स रहा
  • Maruti Suzuki ने पिछले महीने डीलर्स को 1,02,565 यूनिट्स का डिस्पैच किया

इसके पीछे कारों और यूटिलिटी व्हीकल्स की अधिक डिमांड एक बड़ा कारण है

देश की ऑटोमोबाइल कंपनियों ने फरवरी में लगभग 2.92 लाख पैसेंजर व्हीकल्स डिस्पैच किए। यह फरवरी के लिए सबसे अधिक आंकड़ा है। इसके पीछे कारों और यूटिलिटी व्हीकल्स की अधिक डिमांड एक बड़ा कारण है। ऑटोमोबाइल कंपनियों से डीलर्स को पैसेंजर व्हीकल्स का कुल डिस्पैच 11 प्रतिशत बढ़कर 2,91,928 यूनिट्स का रहा। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के इसी महीने में 2,62,984 यूनिट्स था। 

पैसेंजर कारों की बिक्री फरवरी में बढ़कर 1,42,202 यूनिट्स की थी। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में 1,33,572 यूनिट्स का था। स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स सहित यूटिलिटी व्हीकल्स का डिस्पैच बढ़कर 1,38,238 यूनिट्स का था। देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki ने पिछले महीने डीलर्स को 1,02,565 यूनिट्स का डिस्पैच किया। कंपनी ने पिछले वर्ष फरवरी में 99,398 यूनिट्स डिस्पैच की थी। Hyundai ने फरवरी में 24,493 यूनिट्स बेची हैं। कंपनी ने पिछले वर्ष की समान अवधि में 21,501 यूनिट्स की बिक्री की थी। 

टू-व्हीलर्स का होलसेल डिस्पैच फरवरी में आठ प्रतिशत बढ़कर 11,29,661 यूनिट्स का रहा। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 10,50,079 यूनिट्स का था। पिछले महीने मोटरसाइकिल्स का डिस्पैच 7,03,261 यूनिट्स का था। स्कूटर्स का डिस्पैच बढ़कर 3,91,054 यूनिट्स हो गया। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने बताया कि फरवरी में पैसेंजर व्हीकल्स की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। इसके पीछे मार्केट में पॉजिटिव सेंटीमेंट और बजट में की गई घोषणाएं प्रमुख कारण हैं। ऑटोमोबाइल कंपनियां अगले महीने से व्हीकल्स की सभी कैटेगरी के लिए BS-VI इमिशन नॉर्म्स के दूसरे चरण के लिए तैयार हैं। 

Maruti Suzuki का कहना है कि सेमीकंडक्टर की कमी अगली कुछ तिमाहियों तक रह सकती है। इससे कंपनी के कुछ व्हीकल्स के लिए लंबित ऑर्डर्स की संख्या में और बढ़ोतरी होगी। कंपनी के पास ऐसे ऑर्डर्स की संख्या बढ़कर 3.69 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई है। इनमें सबसे अधिक ऑर्डर्स Ertiga के लिए लगभग 94,000 हैं। कंपनी की Grand Vitara और Brezza के लंबित ऑर्डर्स की संख्या क्रमशः लगभग 37,000 और 61,500 यूनिट्स की है। इसके अलावा Jimny और Fronx के लिए मारुति के पास क्रमशः लगभग 22,000 और 12,000 बुकिंग हैं। सेमीकंडक्टर की शॉर्टेज की वजह से कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर के दौरान लगभग 46,000 यूनिट्स के प्रोडक्शन का नुकसान हुआ था। मौजूदा तिमाही में भी कंपनी के प्रोडक्शन पर कुछ असर पड़ सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार सस्ता हुआ Realme 16T 5G! 8,000mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड पीरियड ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor की बिक्री में EVs की हिस्सेदारी बढ़कर 75 प्रतिशत से ज्यादा
  2. Ola Electric ने की रिकवरी, जून में बेची 16,000 से ज्यादा यूनिट्स
  3. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में टाटा मोटर्स का दमदार परफॉर्मेंस, जून में बिक्री 183 प्रतिशत बढ़ी
  4. 10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Pad 5c, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. IND vs ENG T20I Live Streaming: भारत-इंग्लैंड टी20 मैच लाइव आज, यहां देखें फ्री!
  6. Redmi Headphones Neo लॉन्च हुए 72 घंटे की बैटरी, 42dB ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  7. WhatsApp Username फीचर लॉन्च से पहले फंसा! सरकार को क्यों सता रही है बड़ी चिंता?
  8. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का हाई रिजॉल्यूशन पेरिस्कोप कैमरा
  9. Rogbid VisionPro AI स्मार्ट ग्लास हुए लॉन्च, 13MP कैमरा, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. बिटकॉइन पर भारी पड़ रहा मजबूत डॉलर, 59,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.