आ रहा है Ather का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, रोड पर लगा रहा था दौड़, फोटो हुई वायरल

Ather के बेड़े में पहले से दो इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत (सब्सिडी जोड़ कर) 1 लाख रुपये से अधिक है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 सितंबर 2022 17:31 IST
ख़ास बातें
  • रोड टेस्टिंग के दौरान देखा गया Ather का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • 450 लाइनअप का सबसे अफॉर्डेबल मॉडल हो सकता है
  • Ather ने हाल ही में लॉन्च की थी अपनी नई अपग्रेडेड 450 लाइनअप

फिलहाल एथर ने अपने अपकमिंग प्लान को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है

Ather Energy ने हाल ही में अपनी मौजूदा 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइनअप को अपग्रेड किया था। ऐसा प्रतीत होता है कि एथर एनर्जी केवल अपने 146 km रेंज वाले 450X और 450 Plus Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज से संतुष्ट नहीं है, क्योंकि कंपनी के एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को रोड टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यूं तो ई-स्कूटर पूरी तरह से काले कपड़े से ढका था, लेकिन इससे इतना अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है कि Ather Energy अपने बेड़े में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर जोड़ने पर विचार कर रही है। 

ZigWheels द्वारा कथित Ather Energy के एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की रोड टेस्टिंग के दौरान ली गई तस्वीर शेयर की गई है। यूं तो इस तस्वीर में हमें स्कूटर के डिजाइन की कोई जानकारी नहीं मिलती है, लेकिन इससे यह अंदाजा मिल जाता है कि कंपनी भारतीय मार्केट में एक नए ई-स्कूटर को लाने की तैयारी में है। फिलहाल एथर ने अपने अपकमिंग प्लान को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।
Advertisement
 

Photo Credit: ZigWheels

Ather के बेड़े में पहले से दो इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत (सब्सिडी जोड़ कर) 1 लाख रुपये से अधिक है। ऐसे में अनुमान लगाना गलत नहीं होगा कि एथर का यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर एक अफॉर्डेबल ई-स्कूटर हो सकता है, जो मौजूदा सस्से 450 Plus मॉडल के नीचे फिट हो। यदि यह एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर होता है, तो निश्चित तौर पर हमें इसकी रेंज, पावर या फीचर्स में कटौती देखने को मिल सकती है।

बता दें, मौजूदा 450 Gen 3 लाइनअप में 146 km की मैक्सिमम रेंज और 80 kmph की टॉप स्पीड से लैस आती है। इस लाइनअप में एक टच डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिवटी, रिवर्स पार्किंग मोड, कई राइड मोड्स आदि जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं।
Advertisement

Ola Electric ने पिछले महीने अपना किफायती S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है और इसकी डिलीवरी भी जल्द शुरू होने वाली है। ऐसे में हो सकता है कि Ather Energy बिना ज्यादा देर किए किफायती ई-स्कूटर सेगमेंट में खुद को सेट करने पर विचार कर रही हो।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Ather Energy electric scooter
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.