• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प

33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प

Asus Zenbook 14 लैपटॉप भारत में Intel Core Ultra, AMD Ryzen AI और Snapdragon X प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है।

33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प

Photo Credit: Asus

Asus Zenbook 14 (UX3480AA) में 14 इंच की 3K ASUS Lumina OLED टच डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Asus Zenbook 14 UX3480AA में 14 इंच की 3K ASUS Lumina OLED टचस्क्रीन है।
  • AMD वाले UX3480KA वेरिएंट में 14 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले मिलती है।
  • Snapdragon वाले UX3480QA वेरिएंट में 14 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले है।
विज्ञापन

Asus ने आज भारतीय बाजार में नया लैपटॉप Asus Zenbook 14 लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप Intel Core Ultra, AMD Ryzen AI और Snapdragon X प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें अलग-अलग वेरिएंट में अलग-अलग ऑप्शन मिलता है। इस लैपटॉप में 3K 120Hz OLED टच स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। इनका NPU परफॉर्मेंस 50 TOPS तक है। Zenbook 14 में 70Wh की बैटरी आती है जो कि एक बार चार्ज होकर 33 घंटे तक इस्तेमाल की जा सकती है। आइए Asus Zenbook 14 के बारे में डिटेल से जानते हैं।

Asus Zenbook 14 Price & Availability

Asus Zenbook 14 की शुरुआती कीमत ₹1,36,990 है। यह लैपटॉप Intel, AMD और Qualcomm के साथ तीन कंफीग्रेशन में उपलब्ध है। इसका टॉप एंड Intel Core Ultra 9 वेरिएंट ₹1,67,990 में आता है, जबकि AMD Ryzen AI 7 चिपसेट वेरिएंट की कीमत ₹1,56,990 है। Zenbook 14 बिक्री के लिए Asus के एक्सक्लूसिव स्टोर, Asus ई-शॉप, ई-कॉमर्स साइट अमेजन, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स और अन्य ऑथोराइज्ड रिटेल पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध है। इसके अलावा लैपटॉप की खरीद पर नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे फाइनेंस ऑफर्स भी शामिल हैं।

Asus Zenbook 14 Features & Specifications

Asus Zenbook 14 (UX3480AA) में 14 इंच की 3K ASUS Lumina OLED टच डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2880x1800 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1100 निट्स तक HDR पीक ब्राइटनेस और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट है। वहीं AMD वाले UX3480KA वेरिएंट में 14 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1920x1200  पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। यह डिस्प्ले स्टाइलस का सपोर्ट करती है। सबसे आखिर में Snapdragon वाले UX3480QA वेरिएंट में 14 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 60Hz रिफ्रेश रेट है।

Zenbook 14 में तीन प्रोसेसर का विकल्प मिलता है। टॉप एंड UX3480AA कंफीग्रेशन में Intel Core Ultra 9 386H प्रोसेसर के साथ 16 कोर और 16 थ्रेड्स हैं। UX3480KA वेरिएंट में AMD Ryzen AI 7 345 प्रोसेसर के साथ 6 कोर और 12 थ्रेड्स हैं। जबकि एंट्री लेवल UX3480QA मॉडल में Snapdragon X X1-26-100 प्रोसेसर के साथ 8 कोर और 8 थ्रेड्स हैं। Zenbook 14 में दी गई बैटरी सिंगल चार्ज में 33 घंटे तक चल सकती है। Intel वेरिएंट में 70Wh की बैटरी, AMD वेरिएंट में 50Wh की बैटरी आती है। लैपटॉप 68W एडेप्टर से चार्जिंग का सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में Intel और AMD वेरिएंट में Wi-Fi 6E और ब्लूटूथ 5.4 मिलता है, जबकि Snapdragon वेरिएंट ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट करता है। Intel वेरिएंट में USB 3.2 Gen 1 Type-A पोर्ट, USB 3.2 Gen 2 Type-C पोर्ट,थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, एचडीएमआई 2.1 और 3.5 मिमी ऑडियो जैक दिया गया है। AMD वेरिएंट में USB Type-A पोर्ट, USB 4.0 Type-C, USB 3.2 Gen 2 Type-C, एचडीएमआई 2.1 और 3.5 मिमी ऑडियो जैक शामिल है। Snapdragon वेरिएंट में USB Type-A पोर्ट, दो USB 3.2 Gen 2 Type-C पोर्ट, एचडीएमआई 2.1 और 3.5 मिमी ऑडियो जैक मिलता है। Asus का दावा है कि Intel और AMD वेरिएंट का NPU परफॉर्मेंस 50 TOPS तक है, जबकि Snapdragon वेरिएंट 45 TOPS तक परफॉर्मेंस करता है। Zenbook 14 के तीनों वेरिएंट विंडोज 11 होम पर काम करते हैं। इनमें 16GB LPDDR5X RAM और 512GB M.2 NVMe PCIe 4.0 SSD दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  2. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  3. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  4. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  5. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  6. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  7. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  10. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »