Apple के लिए 2026 रहेगा व्यस्त, इन iPhone के साथ टैबलेट और लैपटॉप होंगे पेश

Apple के लिए लॉन्च के मामले में अगला साल बहुत ज्यादा व्यस्त होने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2025 16:15 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17e में नया A19 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
  • iPhone 18 Pro में लेटेस्ट A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है।
  • iPhone fold में 7.8 इंच की बड़ी फोल्डेबल इनर डिस्प्ले मिल सकती है।

iPhone 17 Pro में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Apple

Apple के लिए लॉन्च के मामले में अगला साल बहुत ज्यादा व्यस्त होने वाला है। कंपनी 2026 में नए फोल्डेबल आईफोन लेकर आ सकती है। इसके अलावा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश करेगी। वहीं सबसे पहले साल की शुरुआत में किफायती iPhone 17e दस्तक देगा। आईफोन के साथ-साथ कंपनी नए लैपटॉप, टैबलेट और अन्य डिवाइस भी लेकर आएगी। यहां हम आपको अगले साल Apple द्वारा लॉन्च किए जाने वाले संभावित डिवाइसेज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iPhone 17e: एप्पल अगले साल किफायती आईफोन के तौर पर ई-सीरीजी से शुरुआत करते हुए iPhone 17e लॉन्च कर सकता है। iPhone 17e बाजार में फरवरी 2026 की शुरुआत में पेश किए जाने की उम्मीद है। आगामी आईफोन में नए A19 प्रोसेसर के साथ स्लिम बेजेल उपयोग किए जाएंगे। फिलहाल यह साफ नहीं है कि आईफोन में iPhone 16e जैसा नॉच मिलेगा या नहीं।

iPhone 18 Pro और 18 Pro Max: Apple हर साल की तरह अपनी नंबर सीरीज में विस्तार करते हुए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max को ज्यादा बेहतर डिवाइस के तौर पर लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। iPhone 18 Pro और 18 Pro Max सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे। हालांकि, डिजाइन काफी हद तक इस साल के प्रो मॉडल जैसा रहने की उम्मीद है। मगर नया कलर ऑप्शन जैसे कि बरगंडी मिल सकता है। वहीं 18 Pro सीरीज में कंपनी का लेटेस्ट A20 Pro चिपसेट दिया जाएगा।

iPhone Fold: अगले साल एप्पल iPhone Fold को लेकर आ सकती है, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। यह सितंबर 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। iPhone fold में 7.8 इंच की बड़ी फोल्डेबल इनर डिस्प्ले मिल सकती है, जबकि आउटर में 6.5 इंच की कवर डिस्प्ले दी जा सकती है। फोल्डेबल iPhone में कंपनी का नया A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत $2,399 (लगभग 2,15,000 रुपये) होगी।

Apple आईफोन के अलावा 2026 में नए टैबलेट जैसे कि MacBook Pro M5 Pro और M5 Max ला सकता है। वहीं MacBook Air M5 को 2026 की पहली तिमाही में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा OLED iPad Mini अगले साल की तीसरी तिमाही में आ सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPhone 17e, iPhone fold, iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.