भारत में Apple के iPhone के बाद AirPods की भी होगी मैन्युफैक्चरिंग

फॉक्सकॉन जल्द ही कर्नाटक में आईफोन का असेंबलिंग प्लांट शुरू करेगी। इस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में लगभग दो करोड़ स्मार्टफोन्स की वार्षिक असेंबलिंग की जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 मार्च 2025 17:52 IST
ख़ास बातें
  • देश में मैन्युफैक्चरिंग वाले एयरपॉड्स का केवल एक्सपोर्ट किया जा सकता है
  • Foxconn की हैदराबाद की फैक्टरी में AirPods की मैन्युफैक्चरिंग होगी
  • हाल ही में Foxconn को कर्नाटक सरकार ने इंसेंटिव दिया था

पिछले कुछ वर्षों में देश में कंपनी ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPhone के बाद AirPods की जल्द भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की जाएगी। एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn की तेलंगाना में हैदराबाद की फैक्टरी में AirPods की मैन्युफैक्चरिंग की योजना है। हालांकि, इस फैक्टरी में बनने वाले एयरपॉड्स का केवल एक्सपोर्ट किया जा सकता है। 

इस बारे में PTI की रिपोर्ट में इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि एपल की योजना फॉक्सकॉन के हैदराबाद के प्लांट में एक्सपोर्ट के लिए AirPods की मैन्युफैक्चरिंग करने की है। इस सूत्र ने कहा, "इस मैन्युफैक्चरिंग शुरुआत अप्रैल में होगी।" एपल ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा शिफ्ट करने की योजना बनाई है। देश में कंपनी के वायरलेस ईयरफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग इसमें एक महत्वपूर्ण कदम होगा। फॉक्सकॉन ने लगभग दो वर्ष पहले हैदराबाद में एयरपॉड्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए लगभग 40 करोड़ डॉलर के इनवेस्टमेंट को स्वीकृति दी थी। 
Advertisement

मार्केट रिसर्च फर्म Canalys की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) के इंटरनेशनल मार्केट में एपल ने लगभग 23.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान हासिल किया था। दूसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया की Samsung लगभग 8.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ थी। हाल ही में Foxconn को कर्नाटक सरकार ने लगभग 6,970 करोड़ रुपये का इंसेंटिव दिया है। फॉक्सकॉन के पास भारत के साथ ही चीन में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स हैं। कर्नाटक सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ESDM) सेक्टर के लिए स्पेशल स्कीम के तहत ताइवान की इस कंपनी को इंसेटिव दिया है। 

फॉक्सकॉन जल्द ही कर्नाटक में आईफोन का असेंबलिंग प्लांट शुरू करेगी। इस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में लगभग दो करोड़ स्मार्टफोन्स की वार्षिक असेंबलिंग की जाएगी। कर्नाटक की योजना एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की है। फॉक्सकॉन इतनी बड़ी रकम का इंसेंटिव हासिल करने वाली पहली इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर है। पिछले महीने लॉन्च किए गए एपल के अफोर्डेबल iPhone 16e की भारत में असेंबलिंग शुरू हो गई है। यह लगभग तीन वर्ष पहले पेश किए गए iPhone SE की जगह लेगा। देश में असेंबल किए जा रहे iPhone 16e की भारत में बिक्री के साथ ही कुछ देशों को एक्सपोर्ट भी होगा। कंपनी की iPhone 16 सीरीज की भी देश में असेंबलिंग की जा रही है। एपल ने आईफोन 16 सीरीज के साथ देश में पहली बार आईफोन के Pro मॉडल्स को बनाना शुरू किया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  2. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  3. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  4. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  5. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  6. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  7. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  9. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  10. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.