भारत में iPad की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर सकती है Apple

कंपनी ने किसी योजना को फाइनल नहीं किया है लेकिन मैन्युफैक्चरिंग की संभावना के बारे में बातचीत की जा रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2022 20:30 IST
ख़ास बातें
  • इसमें एपल को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है
  • कंपनी ने किसी योजना को फाइनल नहीं किया है
  • iPhone के प्रोडक्शन में इस वर्ष भारी कमी हो सकती है

आईफोन 14 के कुछ वेरिएंट्स की भी देश में मैन्युफैक्चरिंग हो रही है

अमेरिकी स्मार्टफोन और टेक कंपनी पिछले कुछ वर्षों से चीन से बाहर प्रोडक्शन का कुछ हिस्सा ले जाने के विकल्प तलाश रही है। भारत में  कंपनी के iPhone का प्रोडक्शन होता है। यह देश में iPad की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने पर भी विचार कर रही है। हालांकि, इसमें एपल को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एपल ने भारत में अधिकारियों के साथ बातचीत शुरू की है। हालांकि, देश में प्रोडक्शन बढ़ाने की कंपनी की योजना में कुछ रुकावटें हैं। इसमें आईफैड की मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक्सपर्टाइज शामिल है। कंपनी ने किसी योजना को फाइनल नहीं किया है लेकिन संभावना के बारे में बातचीत की जा रही है। चीन के बाहर अपनी मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए एपल कोशिशें कर रही है और अगर रुकावटों को दूर कर लिया जाता है तो भारत में आईपैड की मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो सकती है। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि यह रास्ता आसान नहीं होगा क्योंकि देश में कॉम्प्लेक्स डिवाइसेज बनाने के लिए अधिक स्किल वाले वर्कर्स की कमी है। 
Advertisement

एपल लगभग पांच वर्षों से भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग कर रही है। कंपनी की ओर से सितंबर में लॉन्च किए गए आईफोन 14 के कुछ वेरिएंट्स की भी देश में मैन्युफैक्चरिंग हो रही है। iPhone के प्रोडक्शन में इस वर्ष भारी कमी हो सकती है। Apple के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn की चीन के Zhengzhou की फैक्टरी में खराब स्थितियों के कारण वर्कर्स के उपद्रव और तोड़फोड़ से प्रोडक्शन पर बड़ा असर पड़ा है। इससे इस वर्ष iPhone Pro का प्रोडक्शन लगभग 60 लाख यूनिट्स घट सकता है। 

आईफोन की इस सबसे बड़ी फैक्टरी में स्थिति सामान्य नहीं हुई है और प्रोडक्शन में नुकसान का अनुमान बदल सकता है। फॉक्सकॉन के वर्कर्स को असेंबली लाइंस पर जल्द वापस लाने और कोरोना की वजह से लगाए गए लॉकडाउन पर पर प्रोडक्शन निर्भर करेगा। इस फैक्टरी में iPhone 14 Pro और  Pro Max का अधिकतर प्रोडक्शन होता है। ये दोनों स्मार्टफोन इस वर्ष एपल के लिए सबसे अधिक डिमांड वाले रहे हैं। यह फैक्टरी कभी आईफोन के प्रो वेरिएंट्स के प्रोडक्शन में लगभग 85 प्रतिशत का योगदान देती थी। एपल की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर फॉक्सकॉन की इस फैक्टरी से पिछले महीने 20,000 से अधिक वर्कर्स ने इस्तीफा दिया था।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Devices, Apple, Manufacturing, China, Market, Plan, IPhone, Skill, Technology, Ipad, Sales

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  2. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  3. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  7. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.