Google Pay और Paytm की उड़ेगी नींद, Apple लेकर आ रहा अपनी लोकप्रिय डिजिटल पेमेंट सर्विस

Apple इस साल भारत में अपनी एक और लोकप्रिय सर्विस लेकर आने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जनवरी 2026 11:35 IST
ख़ास बातें
  • एप्पल की कार्ड बेस्ड कॉन्टैक्टलेस या टैप-एंड-पे सर्विस उपलब्ध होगी।
  • एप्पल पे सर्विस पहले से ही दुनिया भर के 89 बाजारों में उपलब्ध है।
  • Apple Pay अन्य 50 बाजारों की तरह ही टैप टू पे फीचर प्रदान कर सकता है।

Apple Pay सर्विस डिजिटल पेमेंट की सुविधा देती है।

Photo Credit: Unsplash/David Dvořáček

Apple इस साल भारत में अपनी एक और लोकप्रिय सर्विस लेकर आने वाला है। हाल ही में आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि टेक दिग्गज भारत में Apple Pay को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसे धीरे-धीरे पेश किया जाएगा। इसके अलावा एप्पल मास्टरकार्ड, वीजा जैसे कार्ड बेस्ड पेमेंट ऑपरेटर के साथ-साथ भारत सरकार से भी मंजूरी लेने के लिए बातचीत करने की तैयारी कर रहा है। आइए एप्पल पे सर्विस और उसकी खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दी गई जानकारी से पता चला है कि कंपनी इस साल अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस Apple Pay को ला सकती है। शुरुआती लॉन्च में एप्पल की कार्ड बेस्ड कॉन्टैक्टलेस या टैप-एंड-पे सर्विस उपलब्ध होगी। एप्पल पे सर्विस पहले से ही दुनिया भर के 89 बाजारों में उपलब्ध है। उम्मीद है कि यह 2026 के आखिर तक भारत में लॉन्च होगी। यह कंपनी काफी समय से भारतीय बाजार में एंट्री करने का प्रयास कर रही है, जिसे अभी भी कई नियामक अनुमतियों की जरूरत है। भारत में Apple Pay अन्य 50 बाजारों की तरह ही टैप टू पे फीचर प्रदान कर सकता है।

Advertisement

भारत में गूगल पे, पेटीएम और फोन पे से होगा मुकाबला


एप्पल द्वारा भारतीय बाजार में Apple Pay लॉन्च करने के बाद उसका मुकाबला सीधे तौर पर बाजार में पहले से ही अपनी पकड़ बनाए हुए पेटीएम, गूगल पे, फोन पे, अमेजन पे, BHIM, Mobikwik, Freecharge, Tata Neu और JioPay और अन्य डिजिटल पेमेंट ऐप्स से होगा।

iPhone पर मिलेगी टैप-एंड-पे की सुविधा


Apple Pay इकोसिस्टम का पूरी तरह से उपयोग करने के लिए कंपनी को भारत में उपलब्ध कार्ड्स का सपोर्ट करना होगा और उन्हें Apple वॉलेटसे लिंक करना होगा। मंजूरी मिलने के बाद Apple Pay उन iPhone यूजर्स के लिए काम करेगा जो अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड को वॉलेट से लिंक कर सकते हैं। यूजर्स इसेस देश भर के रिटेल स्टोर में मौजूद पॉइंट ऑफ सेल टर्मिनल का इस्तेमाल करके बस टैप करके पेमेंट कर पाएंगे।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple Pay, Apple, iPhone, Google Pay, Paytm

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  2. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  4. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  5. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  6. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  7. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  8. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  9. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  10. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.