• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • APAAR ID: स्टूडेंट्स के लिए काम की है ये डिजिटल आईडी! जानें रजिस्ट्रेशन और डाउनलोड करने का तरीका

APAAR ID: स्टूडेंट्स के लिए काम की है ये डिजिटल आईडी! जानें रजिस्ट्रेशन और डाउनलोड करने का तरीका

APAAR ID डिजीलॉकर (Digilocker) और ABC (Academic Bank of Credits) पोर्टल के जरिए मिलेगी।

APAAR ID: स्टूडेंट्स के लिए काम की है ये डिजिटल आईडी! जानें रजिस्ट्रेशन और डाउनलोड करने का तरीका

Photo Credit: Ministry of Education

ख़ास बातें
  • APAAR ID एक यूनिक अकादमिक पहचान संख्या है
  • इसे हर स्टूडेंट के लिए जनरेट किया जाएगा
  • इसका मकसद सभी शैक्षणिक डेटा को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखना है
विज्ञापन
भारत सरकार ने स्टूडेंट्स के लिए APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) लॉन्च की है। इसे ‘एकेडमिक आधार कार्ड' भी कहा जा रहा है, क्योंकि इसमें छात्रों के सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सेव रहेंगे। यह आईडी डिजीलॉकर (Digilocker) और ABC (Academic Bank of Credits) पोर्टल के जरिए मिलेगी। इसके जरिए मार्कशीट, सर्टिफिकेट और डिग्री की डिजिटल कॉपी हमेशा उपलब्ध रहेगी, जिससे डॉक्यूमेंट खोने की परेशानी खत्म हो जाएगी।
 

APAAR ID क्या है?

APAAR ID एक यूनिक अकादमिक पहचान संख्या है, जिसे हर स्टूडेंट के लिए जनरेट किया जाएगा। इसका मकसद सभी शैक्षणिक डेटा को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखना है, जिससे छात्रों को बार-बार फिजिकल डॉक्यूमेंट जमा करने की जरूरत न पड़े। यह आईडी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी सभी स्तरों के स्टूडेंट्स के लिए उपलब्ध होगी।
 

APAAR ID के फायदे

  • डिजिटल डॉक्यूमेंट स्टोरेज: मार्कशीट, सर्टिफिकेट और डिग्री हमेशा ऑनलाइन उपलब्ध।
  • एडमिशन में आसानी: बार-बार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी।
  • स्कॉलरशिप और जॉब में मदद: रजिस्ट्रेशन और एप्लिकेशन में डॉक्यूमेंट अपलोड करना आसान होगा।
  • क्रेडिट ट्रांसफर सुविधा: नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क (NCrF) के तहत अलग-अलग कोर्स के क्रेडिट्स को ट्रांसफर किया जा सकेगा।
 

APAAR ID कैसे बनाएं?

  • DigiLocker ऐप या ABC बैंक पोर्टल पर जाएं।
  • आधार कार्ड वेरिफाई करें।
  • OTP डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • अब स्कूल का नाम, क्लास, कोर्स की जानकारी आदि डिटेल्स सबमिट करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद APAAR ID जनरेट हो जाएगी, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।
 

APAAR ID कार्ड को कैसे डाउनलोड करें?

  • ABC की वेबसाइट पर लॉग इन करें।
  • डैशबोर्ड में, 'APAAR Card Download' ऑप्शन ढूंढें।
  • डाउनलोड या प्रिंट ऑप्शन चुनें।

बता दें कि APAAR ID कार्ड को बनाना या इसके लिए रजिस्टर करना अनिवार्य नहीं है। हालांकि, इसके लिए रजिस्टर करना भविष्य के लिए डॉक्यूमेंट्स आदि को सुरक्षित रखने और आसान एक्सेस के लिए एक अच्छा कदम होगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: APAAR, apaar card, apaar card apply online, APAAR ID
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »