किस बैंक में है आपका अकाउंट? कोई भी जान सकता है Aadhaar नंबर से

यूआईडीएआई ने अपनी बैंक मैपर वेबसाइट के जरिए लोगों को यह जांचने की सुविधा दी हुई है कि उनका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं।

किस बैंक में है आपका अकाउंट? कोई भी जान सकता है Aadhaar नंबर से
विज्ञापन
यूआईडीएआई ने अपनी बैंक मैपर वेबसाइट के जरिए लोगों को यह जांचने की सुविधा दी हुई है कि उनका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं। इस ऑनलाइन सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए यूज़र के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाता है। जिसके जरिए यूज़र यह देख सकते हैं कि उनके आधार नंबर से कौन सा बैंक अकाउंट लिंक है। हालांकि, यह जांचने का एक और तरीका भी है और निराशाजनक बात है कि इसके लिए किसी ओटीपी के ऑथेंटिकेशन की जरूरत भी नहीं होती है। इसका मतलब है कि आपके आधार आईडी की जानकारी रखने वाला कोई भी यह देख सकता है कि आपका कौन सा अकाउंट आधार के साथ लिंक है।

दिसंबर के आख़िर में, यूआईडीएआई एक नंबर ट्वीट किया जिसके जरिए कोई भी एसएमएस के जरिए आधार से लिंक अकाउंट की जांच कर सकता है। जानें यह तरीका कैसे काम करता है:
  1. अपने फोन से *99*99*1# डायल करें। इस मैसेज के लिए आपको 50 पैसे का शुल्क देना होगा।
  2. इसके बाद आपको एक डायलॉग बॉक्स मिलेगा और आपसे 12 अंकों वाला आधार नंबर पूछा जाएगा।
  3. जब आप आधार नंबर डालते हैं तो आपसे नंबर की पुष्टि करने या इसे बदलने को कहा जाएगा।
  4. अब आपको आधार से लिंक, बैंक अकाउंट की जानकारी दिख जाएगी।
Aadhaar

यूआईडीएआई की एसएमएस आधारित सर्विस में आधारधारक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कोई ओटीपी नहीं भेजा जाता। इसके अलावा, किसी ने बैंक से जुड़ी जानकारी जांची है इसकी जानकारी भी आधारधारक को नहीं मिलती। उदाहरण के लिए, हमने अपने एक सहकर्मी का आधार नंबर डाला और हमें पता चला कि उनका अकाउंट इलाहाबाद बैंक में है।

लेकिन ऐसा लगता है कि यह तरीका सभी बैंक के लिए काम नहीं करता। उदाहरण के लिए, हमने आधार से लिंक यस बैंक अकाउंट रखने वाले व्यक्ति के आधार नंबर से कोशिश की, लेकिन हमें बैंक का नाम पता नहीं चला।। हालांकि, अगर आपका आधार कई सारे बैंक अकाउंट के साथ लिंक है तो आपको सिर्फ एक बैंक का नाम ही पता चलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aadhaar, Aadhaar bank account linking, UIDAI
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »