भारत के इस राज्य में भी होगा ऑस्ट्रेलिया की तरह 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन!

भारत में आंध्र प्रदेश पहला ऐसा राज्य बनने वाला है जो कि ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जनवरी 2026 09:01 IST
ख़ास बातें
  • बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट के मामले बढ़ रहे हैं।
  • आंध्र प्रदेश सरकार ने एक मंत्रियों के ग्रुप (GoM) का गठन किया है।
  • कमेटी ने बच्चों के खिलाफ गलत कंटेंट पर रोक के लिए नए नियम प्रस्तुत किए।

16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध है।

Photo Credit: Unsplash/Mariia Shalabaieva

भारत में आंध्र प्रदेश पहला ऐसा राज्य बनने वाला है जो कि ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने जा रहा है। हाल ही में आंध्र प्रदेश सरकार ने एक मंत्रियों के ग्रुप (GoM) का गठन किया है, जिसका अध्यक्ष सूचना एवं शिक्षा मंत्री को बनाया गया है। इस कमेटी का उद्देश्य सोशल मीडिया को विनियमित करने वाले मौजूदा कानूनों की समीक्षा करना और राज्य स्तर पर गलत सूचनाओं, फेक न्यूज और महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ गलत कंटेंट की रोकथाम के लिए नए नियम प्रस्तुत करना है। इस ग्रुप ने देश के कई कानूनों और विदेशों में अपनाई जाने वाली पॉलिसी की स्टडी की है। इसके साथ ग्रुप 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के कानून को अपनाने पर विचार कर रहा है।

राज्य के सूचना एवं शिक्षा मंत्री नारा लोकेश ने कहा कि बच्चों को ऑनलाइन कंटेंट के उपयोग और संपर्क से बचाव के लिए यह काफी जरूरी है, क्योंकि उनकी उम्र उतनी नहीं हुई है कि वह इसको समझ पाएं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया रेगुलेशन का अधिकार केंद्र सरकार के पास है। ऐसे में राज्य सरकार राज्य स्तर पर एक खास कानून लाने के विकल्पों पर विचार कर रही है। गृह मंत्री वंगलपुडी अनीता, स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री भी ग्रुप के सदस्य हैं। 

गृह मंत्री अनीता ने बताया कि ग्रुप सोशल मीडिया के उन मामलों का सांख्यिकीय विश्लेषण कर रहा है, जिनमें बच्चों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा या वो दूसरों के साथ करने में शामिल हैं। राज्य सरकार ने इसके अलावा 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों में उभर रहे मनोवैज्ञानिक और व्यवहारिक पैटर्न की स्टडी करने के लिए एनजीओ को भी शामिल किया है। ग्रुप गाइडलाइंस ड्राफ्ट तैयार करेगा जिसे केंद्र सरकार के साथ भी साझा किया जाएगा। अगर जरूरी हुआ तो हम केंद्र से आंध्र प्रदेश द्वारा किए जा रहे सांख्यिकीय विश्लेषण और साक्ष्य अध्ययनों के आधार पर एक खास कानून लाने का अनुरोध करेंगे, क्योंकि ऐसी स्थिति अन्य राज्यों में भी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Social Media Ban, Andhra Pradesh, Facebook, Instagram

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.