• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • आनंद महिंद्रा ने Elon Musk को दिखाई ‘ओरिज‍नल टेस्‍ला कार’, बिना Google Map कराती है सफर

आनंद महिंद्रा ने Elon Musk को दिखाई ‘ओरिज‍नल टेस्‍ला कार’, बिना Google Map कराती है सफर

उनके ट्वीट किसी मौजूदा घटनाक्रम से जुड़े होते हैं और हल्‍के-फुल्‍के मजाक के साथ अपनी बात कहते हैं।

आनंद महिंद्रा ने Elon Musk को दिखाई ‘ओरिज‍नल टेस्‍ला कार’, बिना Google Map कराती है सफर

सेल्‍फ ड्राइविंग विषय पर आधारित इस ट्वीट से आनंद महिंद्रा ने यह बताने की कोशिश की है कि भारत में सदियों पहले से ऐसा व्‍हीकल इस्‍तेमाल होता आ रहा है

ख़ास बातें
  • आनंद महिंद्रा ने बैलगाड़ी की तस्‍वीर शेयर की
  • उसे एलन मस्‍क को टैग किया
  • अपने ट्वीट में मस्‍क ने लिखा, वापस भविष्‍य में
विज्ञापन
सोशल मीडिया में एक्टिव रहने वाले अरबपति बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ट्विटर पर अपने खास अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं। उनके ट्वीट किसी मौजूदा घटनाक्रम से जुड़े होते हैं और हल्‍के-फुल्‍के मजाक के साथ अपनी बात कहते हैं। प्रेरणा देने वाले ट्वीट्स भी वह करते हैं, जिन्‍हें हजारों की संख्‍या में रिट्वीट और लाइक्‍स मिलते हैं। ऐसा ही एक ट्वीट बीते दिनों भी देखने को मिला, जिसे उन्‍होंने टेस्‍ला (Tesla) के सीईओ  एलन मस्‍क (Elon Musk) को टैग किया था। इलेक्ट्रिक व्‍हीकल विषय पर आधारित इस ट्वीट से आनंद महिंद्रा ने यह बताने की कोशिश की है कि भारत में सदियों पहले से ऐसा व्‍हीकल इस्‍तेमाल होता आ रहा है, जो ना तो ईंधन की खपत करता है और ना पर्यावरण को प्रदूषित करता है। यह व्‍हीकल सेल्‍फ ड्राइविंग मोड में भी चलता है और अपने यात्रियों को सुकून भरा सफर कराते हुए उनकी मंजिल तक पहुंचाता है।      

दुनियाभर में तेल की बढ़ती कीमतों और इलेक्ट्रिक गाडि़यों की पॉपुलैरिटी को देखते हुए लोग इनके बारे में गंभीरता से सोचने लगे हैं। एलन मस्‍क जिस टेस्‍ला के सीईओ हैं, वह भी इलेक्ट्रिक गाड़‍ियां बनाती हैं। ऐसे में आनंद महिंद्रा ने एक बैलगाड़ी की तस्‍वीर ट्वीट करते हुए उसे एलन मस्‍क को टैग किया और लिखा, वापस भविष्‍य में…।
दरअसल, आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में जिस तस्‍वीर को शेयर किया है, वह किसी वॉट्सऐप मैसेज का स्‍क्रीनशॉट लगती है। इस मैसेज में मजाकिया अंदाज के साथ बैलगाड़ी को ओरिज‍िनल टेस्‍ला व्‍हीकल बताया गया है। कहा गया है कि इसे इस्‍तेमाल करने के लिए किसी गूगल मैप की जरूरत नहीं, ईंधन भी नहीं चाहिए। कोई पॉल्‍यूशन नहीं होता और यह फुल सेल्‍फ ड्राइविंग मोड में चलती है। आगे लिखा गया है कि घर या ऑफ‍िस को सेट कीजिए, आराम कीजिए और अपने गंतव्‍य तक पहुंच जाइए। 

जाहिर तौर पर यह एक मजाकिया संदेश है, जो आमतौर पर वॉट्सऐप ग्रुप्‍स में शेयर होता है। आनंद महिंद्रा ने इसे एलन मस्‍क को टैग किया। यह ट्वीट और स्‍क्रीनशॉट अब वायरल हो रहा है। इसे हजारों बार रिट्वीट किया जा चुका है और लाखों लाइक्‍स मिले हैं। हालांकि इस ट्वीट पर एलन मस्‍क की कोई प्रतिक्रिया हमें नहीं दिखाई दी।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tesla, Elon Musk, Anand Mahindra tweet, EV, Electric car, tesla car
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »