Amazon Great Indian Festival सेल के पहले ही दिन iPhone की बिक्री ने पार किया अनोखा आंकड़ा

अमेज़न का दावा है कि पिछले साल की तुलना में इस साल 85 प्रतिशत अधिक लोगों ने सेल का अर्ली एक्सेस प्राप्त करने के लिए प्राइम मेंबरशिप के लिए साइन-अप किया था।

विज्ञापन
वीर अर्जुन सिंह, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2020 15:57 IST
ख़ास बातें
  • The Great Indian Festival 21 अक्टूबर तक चलेगी
  • 16 अक्टूबर से प्राइम सदस्यों के लिए शुरू हो गई थी Amazon फेस्टिव सेल
  • सेल के दौरान iPhone 11 महज 47,999 रुपये में खरीद के लिए है उपलब्ध

The Great Indian Festival सेल के दौरान 1,100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं

Amazon Great Indian Festival सेल के पहले ही दिन iPhones की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई है। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का पहला दिन केवल प्राइम सदस्यों के लिए ही उपलब्ध था, लेकिन इस एक दिन प्राइम सदस्यों ने इतने आईफोन खरीदें, जितने कि पिछले एक साल में नहीं खरीदने गए हैं। इसका प्रमुख कारण है अमेज़न की इस सेल में iPhone 11 पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर। जी हां, ई-कॉमर्स वेबसाइट इस सेल के दौरान आईफोन 11 को महज 47,999 रुपये में बेच रही है। कुल मिलाकर कंपनी का कहना है कि 21 अक्टूबर तक चलने वाली ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल ने इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग अपने नाम दर्ज कर ली है। इस सेल में बिक्री की टॉप कैटेगरी बिना किसी हैरानी के स्मार्टफोन, बड़े अप्लाइंसेस और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स आदि रहे हैं। इस सेल में जिन कंपनियों के सबसे ज्यादा प्रोडक्ट्स बेचे गए हैं, वो है Apple, Samsung, OnePlus और Xiaomi।

इस सेल में सबसे ज्यादा बेचे जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स रहे स्मार्टफोन, लैपटॉप, हेडफोन्स, टैबलेट, कैमरा और स्मार्टवॉच। वहीं सिक्योरिटी कैमरा और ड्रोन वेबसाइट पर टॉप सर्च में रहे। लैपटॉप में टॉप-सेलिंग ब्रांड रहे Asus, Lenovo और HP। वहीं, टैबलेट्स में Samsung और Apple रहे हैं।
Advertisement

इस सेल के टॉप सेलिंग स्मार्टफोन की बात करें, तो इसमें iPhone 11, Redmi Note सीरीज़, Redmi 9A, OnePlus 8T और Nord और Samsung M31 आदि शामिल हैं। इसके अलावा सेल के पॉपुलर टीवी में OnePlus 43-inch और 32-inch के साथ Samsung 32-inch आदि शामिल हैं।

अमेज़न का कहना है कि पिछले साल की सेल की तुलना में इस साल की सेल में 2.5 गुना अधिक Kindle डिवाइस को बेचा गया है। Fire TV Stick के साथ Echo (3rd Generation) अमेज़न वेबसाइट सेल के टॉप 10 सेलिंग प्रोडक्ट्स में शामिल हैं। स्ट्रीमिंग डिवाइस की सेल पिछले साल के पहले दिन की सेल की तुलना में दुगनी हुई है। इन सब के अलावा, द ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में कंपनी ने 1,100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं, जिनमें सबसे चर्चित प्रोडक्ट्स OnePlus 8T व Nord, Samsung M31 Prime Edition और Xbox सीरीज़ S मौजूद है।
Advertisement

अमेज़न का दावा है कि पिछले साल की तुलना में इस साल 85 प्रतिशत अधिक लोगों ने सेल का अर्ली एक्सेस प्राप्त करने के लिए प्राइम मेंबरशिप के लिए साइन-अप किया था।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Excellent battery life
  • Great cameras
  • Night Mode is a welcome addition
  • iOS offers regular, timely updates
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Slow bundled charger
  • No PiP or other software features that utilise the big screen
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए13 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3110 एमएएच

ओएस

आईओएस 13

रिज़ॉल्यूशन

828x1792 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, design
  • 120Hz, AMOLED display
  • Very good overall performance
  • Very fast charging
  • Decent cameras
  • Bad
  • Still no IP rating, wireless charging
  • Average low-light video performance
  • A bit chunky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  4. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  5. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  6. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  8. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  9. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  10. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.