अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर

अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर
ख़ास बातें
  • अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल 1 अक्टूबर सेशुरू हो चुकी है
  • एचडीएफसी बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड यूज़र अतिरिक्त फायदा ले सकते हैं
  • इस सेल में मोटो जी4 प्लस, लेईको ले मैक्स2 जैसे फोन पर छूट मिल रही है
विज्ञापन
अमेज़न की सालाना सेल ने एक बार फिर दस्तक दे दी है और हमने सेल से आपके लिए कुछ अच्छे ऑफर निकाले हैं। लेकिन इन डील के बारे में जानने से पहले जरूरी है कि आप यहां दी गई कुछ मददगार टिप्स के बारे में जान लें। ये टिप्स आपको अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान खरीदारी करने में बहुत काम आएंगी।
  • अगर आपको कोई डील पसंद आई है तो आप चाहें वेब पर हों या ऐप पर, सबसे पहले इसे कार्ट में जोड़ लीजिए। अतिरिक्त कैशबैक के लिए आप मोबाइल ऐप से बाद में चेकआउट कर सकते हैं।
  • एचडीएफसी बैंक के कार्ड से 6,000 रुपये से ज्यादा की खरादारी करने पर आपको वेबसाइट से 10 प्रतिशत जबकि ऐप से 15 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।
  • अमेज़न गिफ्ट कार्ड बैलेंस से खरीदारी करने पर आपको मुफ्त गिफ्ट कार्ड मिलेगा। इसके अलावा अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल के दौरान आप डिस्काउंट पर इंस्टेंट ईमेल गिफ्ट कार्ड भी पा सकते हैं।
  • सेल के दौरान कई लोकप्रिय प्रोडक्ट पर लाइटनिंग डील भी मिलेगी। इसलिए अगर आप कोई प्रोडक्ट नहीं खरीद पाए हैं तो निराश ना हों और बाद में कोशिश करें।
  • सुनिश्चित कर लें कि आप अपने अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन का अच्छे से इस्तेमाल कर सकें। अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शर के लिए कुछ डील 30 मिनट पहले ही शुरू हो जाएंगी।

अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर

1. एक्सबॉक्स वन
अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में एक्सबॉक्स वन 24,990 रुपये की शानदारी कीमत में उपलब्ध है जबकि इसकी एमआरपी 45,990 रुपये है। यह हैलो: द मास्टर चीफ कलेक्शन बंडल के साथ आ रहा है और यह अब तक की सबसे कम कीमत है। इसके अलावा अमेज़न नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी दे रहा है जिससे ईएमआई पर लगने वाला ब्याज़ गिफ्ट कार्ड के तौर पर मिल जाएंग। अगर आप एक्सबॉक्स वन का इंतज़ार कर रहे थे तो अभी इसे खरीदने का सुनहरा मौका है।

कीमत: 24,990 रुपये (एमआरपी: 45,990), लिंक: अमेज़न
 

2. ऑल-न्यू किंडल ई-रीडर और किंडल पेपरव्हाइट
अमेज़न की इस प्रमोशनल सेल में किंडल ई-रीडर खरीदने का यह सबसे अच्छा समय है। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में वाई-फाई के साथन-न्यू किंडल ई-रीडर 4,999 रुपये (एमआरपी 5,999 रुपये) जबकि किंडल पेपरव्हाइट 9,499 रुपये (एमआरपी 10,999 रुपये) में मिल रहा है। अगर आप असमंजस में हैं कि कौन सा किंडल खरीदें तो अगर आपको अंधेरे में पढ़ने के लिए बैकलाइट वाले स्क्रीन की जरूरत नहीं है तो ऑल-न्यू किंडल खरीद सकते हैं। लेकिन अगर आप अंधेरे में पढ़ने और बेहतर डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन चाहते हैं तो किडंल पेपरव्हाइट खरीदें।

कीमत: 4,999 रुपये और 9,499 रुपये (क्रमशः एमआरपी 5,999 रुपये और 10,999 रुपये), लिंक: अमेज़न

3. टीसीएल 55 इंच 4के स्मार्ट एलईडी टीवी
अगर आप बड़े स्क्रीन वाले ऐसे टीवी की तलाश में जिसमें सारे स्मार्ट फ़ीचर हों लेकिन उसकी कीमत बहुत ज्यादा ना हो। ऐसे में टीसीएल 55 इंच 4के स्मार्ट एलईडीटी आपके लिए है। अमेज़न सेल में यह एलईडी टीवी 45,990 रुपये (एमआरपी 48,990 रुपये) में मिल रहा है। इसके अलावा इस टीवी की खरीदारी पर आप एयरटेल डिजिटलल टीवी डीटीएच सर्विस पर 30 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 6 महीने के लिए मुफ्त एचडी कंटेट पा सकते हैं। एचडीएफसी बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर आपको 1,500 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।

कीमत: 45,990 रुपये (एमआरपी 48,990 रुपये), लिंक: अमेज़न

4. मोटो जी4 प्लस 32 जीबी
मोटो जी4 प्लस 32 जीबी वेरिएंट अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में 1,500 रुपये सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के इस्तेमाल के साथ 10 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक (अधिकतन 1,500 रुपये) भी पा सकते हैं। 15,000 रुपये वाले स्मार्टफोन के लिए यह एक शानदार डील है। मोटो जी4 प्लस में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0.1 पर चलता है। इसमें 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। इस प्राइस सेगमेंट में कीमत के हिसाब से अब यह फोन एक शानदार पैकेज है।

कीमत: 13,499 रुपये (एमआरपी 14,999 रुपये), लिंक: अमेज़न
 

5. सान्यो 43 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी
अगर आप 23,000 रुपये से कम कीमत वाले एक एलईडी टीवी की तलाश में हैं तो सान्यो का 43 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में लाइटनिंग डील के तौर पर उपलब्ध है। 22.990 रुपये में मिल रहा यह टीवी (एमआरपी 33,990 रुपये) एक अच्छी डील है अगर आपको बजट टीवी सेगमेंट में माइक्रोमैक्स और वीयू टेलीविज़न नहीं खरीदना है। इस टीवी में एक आईपीएस पैनल, दो एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट और दूसरे स्टैंडर्ड पोर्ट दिए गए हैँ। सेल के दौरान यह लाइटनिंग डील आपको कई बार देखने को मिल जाएगी।

कीमत: 22,990 रुपये (एमआरपी- 33,990 रुपये), लिंक: अमेज़न


6. मी पावर बैंक
मी के 10,000 एमएएच और 20,000 एमएएच के लोकप्रिय पावर बैंक अब तक की सबसे कम कीमत क्रमशः 899 रुपये (एमआरपी 1,299 रुपये) और 1,899 रुपये (एमआरपी 2,499 रुपये) में उपलब्ध हैं। यह ऐसी डील है जिेसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से तुरंत खरीद सकते हैं। अगर आप यात्रा करते हैं और कई बार आपको अपना फोन चार्ज करने की जरूरत पड़ती है तो मी पावर बैंक आपके खासा काम आएंगे।

कीमत: 899 रुपये और 1,899 रुपये, लिंक: अमेज़न

7. फिटबिट चार्ज 2
हाल ही में लॉन्च हुआ फिटबिट चार्ज 2 भी अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में डिस्काउंट पर मिल रहा है। यह वायरलेस एक्टिविटी ट्रैकर अब 11,999 रुपये (एमआपी 14,999 रुपये) में उपलब्ध है। चार्ज 2 पहली जेनरेशन वाले चार्ज एक्टिविटी ट्रैकर का बेहतर वर्जन है। यह एक बड़े ओलेड डिस्प्ले के साथ आता है जिस पर टेक्स्ट, कॉल और कैलेंडल नोटिफिकेशन मिलती हैं। चार्ज 2 में एक हार्ट रेट मॉनिट भी है और इसकी बैटरी के 5 दिन तक चलने का दावा किया गया है।

कीमत: 11,999 रुपये (एमआरपी- 14,999 रुपये), लिंक: अमेज़न
 

8. लेईको ले मैक्स2 32 जीबी
लेईको ले मैक्स 2 32 जीबी वेरिएंट 17,999 रुपये (एमआरपी 22,999 रुपये) में मिल रहा है। 20,000 रुपये कम कैटेगरी में यह शानदार फोन है। हम आपको 1,500 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक पाने के लिए इसे एचडीएफसी बैंक के साथ खरीदने की सलाह देंगे। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है और यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन में 21 मेगापिक्सल रियर व 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

कीमत: 17,999 रुपये (एमआरपी 22,999 रुपये), लिंक: अमेज़न

9. आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस प्री-ऑर्डर
एचडीएफसी बैंक आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के प्री-ऑर्डर पर 11,000 रुपये का कैशबैक ऑफर कर रही है। अमेज़न के पास अभी आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस वेरिएंट का स्टॉक उपलब्ध नहीं है लेकिन उम्मीद है कि सेल के दौरान ये आईफोन कई बार उपलब्ध होंगे। अगले साल जनवरी में एचडीएफसी बैंक डेबट या क्रेडिट कार्ड यूज़र को 11,000 रुपयेका फ्लैट कैशबैक मिल जाएगा। इसके अलावा चुनिंदा शहरों में लॉन्च वाले दिन इन फोन के प्री-ऑर्डर पर सिटीबैंक 10,000 रुपये का कैशबैक ऑफर कर रहा है।

कीमत: 60,000 रुपये से शुरुआत, लिंक: अमेज़न

10. सान्यो 49 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी
सान्यो के 49 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी को लाइटनिंग डील में 30,990 रुपये (एमआरपी- 46,990 रुपये) में खरीदा जा सकता है। अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में लाइटनिंग डील में प्रोडक्ट कई बार खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। 49 इंच एलईडी टीवी में आईपीएस पैनल है और स्टैंडर्ड 1 साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी के साथ आपको अतिरिक्त एक साल की वारंटी भी मिलेगी। इस कीमत में यह एक शानदार बड़े स्क्रीन वाला टीवी है। इसके अलावा इस टीवी की खरीदारी पर आप एयरटेल डिजिटलल टीवी डीटीएच सर्विस पर 30 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 6 महीने के लिए मुफ्त एचडी कंटेट पा सकते हैं।

कीमत: 30,990 रुपये (एमआरपी- 46,990 रुपये). लिंक: अमेज़न
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Amazon India, Amazon Great Indian Sale
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »