Amazon Prime की मेंबरशिप हुई महंगी, कंपनी ने 67 प्रतिशत तक बढ़ाया प्राइस

एमेजॉन प्राइम की मासिक और तिमाही मेंबरशिप के प्राइसेज क्रमशः 120 रुपये और 140 रुपये बढ़ाए गए हैं

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2023 21:07 IST
ख़ास बातें
  • इसके मासिक सब्सक्रिप्शन प्लान का प्राइस सबसे अधिक 67 प्रतिशत बढ़ा है
  • एमेजॉन ने लगभग सात वर्ष पहले प्राइम मेंबरशिप की शुरू की थी
  • इन सब्सक्रिप्शन प्लान की अवधि का बेनेफिट्स पर असर नहीं होगा

कंपनी ने वार्षिक मेंबरशिप की कॉस्ट नहीं बढ़ाई है

देश में Amazon Prime के मासिक और तिमाही प्लान के प्राइसेज बढ़ गए हैं। हालांकि, वार्षिक सब्सक्रिप्शन प्लान का प्राइस नहीं बढ़ाया गया है। कस्टमर्स को Amazon Prime की वार्षिक मेंबरशिप के लिए पहले की तरह 1,499 रुपये चुकाने होंगे। हालांकि, मासिक और तिमाही मेंबरशिप के प्राइसेज क्रमशः 120 रुपये और 140 रुपये बढ़ाए गए हैं। इसके मासिक सब्सक्रिप्शन प्लान का प्राइस सबसे अधिक 67 प्रतिशत बढ़ा है। 

Amazon के सपोर्ट पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार, एमेजॉन प्राइम का मासिक सब्सक्रिप्शन प्राइस बढ़कर 299 रुपये और तिमाही प्लान का प्राइस 599 रुपये हो गया है। पहले इनकी कॉस्ट क्रमशः 179 रुपये और 459 रुपये की थी। इसका मतलब है कि मासिक प्लान लगभग 67 प्रतिशत और तिमाही प्लान लगभग 31 प्रतिशत महंगा हुआ है। हालांकि, कंपनी ने वार्षिक मेंबरशिप की कॉस्ट नहीं बढ़ाई है और इसके लिए पहले की तरह 1,499 रुपये देने होंगे। इन सब्सक्रिप्शन प्लान की अवधि का इनके साथ मिलने वाले बेनेफिट्स पर असर नहीं पड़ेगा। यूजर्स को बिना किसी न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू के एक से दो दिन में प्रोडक्ट्स की डिलीवरी मिलेगी। 
Advertisement

इसके साथ ही यूजर्स को Prime Video, Prime Music और Prime Reading का एक्सेस भी मिलेगा। यूजर्स को एमेजॉन की साइट पर टॉप डील्स का एक्सक्लूसिव एक्सेस और लाइटनिंग डील्स का 30 मिनट पहले एक्सेस होगा। एमेजॉन ने लगभग सात वर्ष पहले देश में प्राइम मेंबरशिप की शुरुआत की थी और तब इसकी वार्षिक मेंबरशिप का प्राइस 499 रुपये था। कंपनी ने इसके दो वर्ष बाद मासिक सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू किया था। एमेजॉन प्राइम की ओर से कम प्राइस वाली प्राइम लाइट मेंबरशिप की भी पेशकश की जाती है। इसकी कॉस्ट 999 रुपये प्रति वर्ष की है। इसमें न्यूनतम ऑर्डर की वैल्यू के बिना दो दिन में मुफ्त डिलीवरी, लाइटनिंग डील्स और एमेजॉन की 'डील्स ऑफ द डे' का जल्द एक्सेस जैसे बेनेफिट्स शामिल हैं। 

प्राइम लाइट के सब्सक्राइबर्स अनलिमिटेड वीडियो कंटेंट का फायदा भी ले सकते हैं, जो एमेजॉन प्राइम में मिलने वाले बेनेफिट के समान है। हालांकि, प्राइम लाइट पर कंटेंट स्टैंडर्ड डेफिनिशन (SD) क्वालिटी में उपलब्ध होगा और इसके साथ विज्ञापन भी दिखाए जाएंगे। इसे एक बार में दो डिवाइसेज पर स्ट्रीम किया जा सकता है, जिनमें से एक मोबाइल फोन होना चाहिए। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  2. ₹15,999 में मिल रहा 7000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर वाला 5G स्मार्टफोन,जल्द खरीदें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15 Know Which is Best
  2. Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹15,999 में मिल रहा 7000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर वाला 5G स्मार्टफोन,जल्द खरीदें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Pro खरीदें ₹4850 सस्ता! 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
  6. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  7. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  10. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.