Amazon भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस करेगी लॉन्‍च! Jio और Airtel को देगी टक्कर

Amazon satellite internet : आवेदन मंजूर होता है तो एमेजॉन को रेगुलेटरी अप्रूवल मिल जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2023 09:47 IST
ख़ास बातें
  • एमेजॉन ने सरकारी विभागों में लाइसेंस के लिए आवेदन किया
  • इंडियन नेशनल स्‍पेस प्रमोशन एंड अथराइजेशन सेंटर में आवेदन
  • रेगुलेटरी अप्रूवल पाना चाहती है कंपनी

एमेजॉन कथित तौर पर 1 जीबीपीएस तक की स्‍पीड के साथ इंटरनेट की पेशकश करेगी।

एमेजॉन (Amazon) कथित तौर पर भारत में अपनी सैटेलाइट बेस्‍ड इंटरनेट सर्विस ‘प्रोजेक्‍ट कुइपर' (Project Kuiper) को लॉन्‍च करने की दिशा में काम कर रही है। देश में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस को पहुंचाने के लिए कंपनी ने विभिन्न सरकारी विभागों में लाइसेंस के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को शुरू किया है। इस सर्विस का मकसद ग्रामीण और सुदूर इलाकों तक इंटरनेट पहुंचाना है। कंपनी की तैयारी आने वाले वर्षों में करीब 3,236 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट्स को लॉन्‍च करने की है। इन्‍हीं सैटेलाइट्स के जरिए देश के कोने-कोने में इंटरनेट पहुंचाया जाएगा। 

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट है कि एमेजॉन ने भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेज को लॉन्च करने के लिए इंडियन नेशनल स्‍पेस प्रमोशन एंड अथराइजेशन सेंटर (IN-SPACe) में आवेदन किया है। आवेदन मंजूर होता है तो एमेजॉन को रेगुलेटरी अप्रूवल मिल जाएगा। प्रोजेक्ट कुइपर को भारत में लॉन्‍च करने के लिए एमेजॉन को दूरसंचार विभाग (DoT) से ग्‍लोबल मोबाइल पर्सनल कम्‍युनिकेशन (GMPCS) लाइसेंस की भी जरूरत होगी। 
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, एमेजॉन कथित तौर पर 1 जीबीपीएस तक की स्‍पीड के साथ इंटरनेट की पेशकश करेगी। कहा जाता है कि उसका ‘किफायती ब्रॉडबैंड' पूरे देश में उपलब्ध होगा। यह उन इलाकों तक भी पहुंचेगा जहां अभी इंटरनेट की सुविधा नहीं है। 

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, प्रोजेक्ट कुइपर का लक्ष्य 3,236 LEO सैटेलाइट्स के जरिए इंटरनेट पहुंचाना है। हालांकि अभी ये सैटेलाइट्स लॉन्‍च होने बाकी हैं। साल 2026 तक इनमें से आधे सैटेलाइट्स को लॉन्‍च किया जा सकता है। ब्रॉडब्रैंड इंटरनेट सर्विस शुरू होने से एमेजॉन की ई-कॉमर्स सर्विस और प्राइम वीडियो सर्विस को भी बढ़ावा मिलने की उम्‍मीद है। 
Advertisement

एमेजॉन पहली कंपनी नहीं है, जो देश में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को शुरू करना चाहती है। एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्‍टारलिंक भी इस कोशिश में है। उसने कुछ साल पहले सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी थी, लेकिन बाद में ग्राहकों को उनका पैसा लौटा दिया गया। वहीं, वनवेब और जियो सैटेलाइट को सरकार से GMPCS लाइसेंस मिल चुका है। 
Advertisement

एमेजॉन की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की कॉस्‍ट क्‍या होगी, लोगों को इस सुविधा के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे, इस बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.