Amazon Great Indian Sale का आगाज़ कल से, स्मार्टफोन पर मिलेंगी शानदार डील्स

अमेजन और Flipkart ग्राहकों के लिए एक बार फिर सेल लेकर वापस आ रही हैं। Amazon Great Indian Festival का आगाज़ कल यानी 24 अक्टूबर से होगा। अमेजन अपनी पिछली सेल से स्मार्टफोन पर मिलने वाली कुछ शानदार डील्स को वापस लेकर आ रही है।

Amazon Great Indian Sale  का आगाज़ कल से, स्मार्टफोन पर मिलेंगी शानदार डील्स

Amazon, Great Indian Festival Sale का आगाज़ कल से

ख़ास बातें
  • 24 से 28 अक्टूबर तक चलेगी Amazon Great Indian Festival
  • ICICI और सिटी बैंक कार्ड पर मिलेगा कैशबैक
  • टीवी, फ्रिज समेत कई प्रोडक्ट पर फ्री मिलेगी एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी
विज्ञापन
फेस्टिव सीजन शुरू होते ही ई-कॉमर्स कंपनियां अमेजन और Flipkart ग्राहकों के लिए एक बार फिर सेल लेकर वापस आ रही हैं। Amazon Great Indian Festival का आगाज़ कल यानी 24 अक्टूबर से होगा। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की पहली सेल में यदि आप अपना पसंदीदा प्रोडक्ट खरीदने से चूक गए थे तो आपके पास सुनहरा मौका अब भी शेष है। Flipkart Festive Dhamaka Days की शुरुआत भी कल से हो रही है। इसका मतलब ग्राहकों के पास शॉपिंग के दो विकल्प हैं। दोनों ही कंपनियां स्मार्टफोन, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक और अन्य प्रोडक्ट्स पर शानदार डील्स और छूट लेकर लौट रही हैं। AD
 

Amazon Great Indian Festival Sale: स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील्स

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Samsung Galaxy A8+ छूट के बाद 23,990 रुपये में बेचा गया था (एमआरपी 41,900 रुपये)। Xiaomi Mi A2 की एमआरपी 17,499 रुपये है, लेकिन यह हैंडसेट 14,999 रुपये, Honor 8X डिस्काउंट के बाद 14,999 रुपये में मिल रहा था। हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei का सब ब्रांड हॉनर का Honor Play स्मार्टफोन 4,000 रुपये की छूट के बाद 17,999 रुपये और रेडमी वाई2 हैंडसेट 10,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध था। Honor 7C हैंडसेट 8,499 रुपये, 19,990 रुपये वाला Vivo V9 Pro डिस्काउंट के बाद 17,990 रुपये और Redmi 6 Pro 10,999 रुपये में बेचा जा रहा था। Amazon एक बार फिर इन्हीं शानदार डील्स को अपने ग्राहकों के लिए वापस लेकर आ रही है। पिछली सेल में यदि आप इन डील्स से चूक गए थे तो एक बार फिर आपके पास इन स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट पाने का सुनहरा मौका है।

सेल के दौरान ग्राहकों के पास बिना ब्याज वाली ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर होंगे। इस बार Amazon ने आईसीआईसीआई और सिटी बैंक से हाथ मिलाया है। यदि आप ICICI या सिटी बैंक कार्ड से बिल का भुगतान करते हैं तो 10 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक दिया जाएगा। इस बार Great Indian Festival सेल में टीवी और एप्लायंसेज पर 80 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। चुनिंदा क्षेत्रों में 48 घंटे में प्रोडक्ट इंस्टॉल का दावा किया जा रहा है। टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन के साथ एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी दी जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »