Flipkart सेल के जवाब में Amazon Great Indian Festival सेल 10 अक्टूबर से

Flipkart Big Billion Days सेल तारीख सामने आने के कुछ दिन बाद अब Amazon Great Indian Festival सेल की घोषणा कर दी गई है। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 10 अक्टूबर से शुरू होगी।

Flipkart सेल के जवाब में Amazon Great Indian Festival सेल 10 अक्टूबर से
ख़ास बातें
  • छह दिनों तक चलेगी Amazon Great Indian Festival सेल
  • SBI कार्ड से भुगतान पर मिलेगा डिस्काउंट
  • 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगी अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल
विज्ञापन
Flipkart Big Billion Days सेल तारीख सामने आने के कुछ दिन बाद अब Amazon Great Indian Festival सेल की घोषणा कर दी गई है। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 10 अक्टूबर से शुरू होगी। यह सेल 15 अक्टूबर तक चलेगी। याद करा दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक है। Amazon सेल 9 अक्टूबर की मध्यरात्रि से शुरू होकर 15 अक्टूबर रात 11.59 तक चलेगी। अमेजन सेल में स्मार्टफोन, बड़े एप्लायंसेज, टीवी, होम, और किचन प्रोडक्ट, फैशन, ग्रोसरी, ब्यूटी, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक और अन्य प्रोडक्ट्स पर शानदार डील और ऑफर्स मिलेंगे। पिछले साल की तरह अमेजन प्राइम मेंबर्स डील को पहले एक्सेस कर पाएंगे।

एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। अमेजन पे बैलेंस टॉप-अप करने पर 300 रुपये का कैशबैक मिलेगा। अमेजन सेल में ग्राहक कई बैंक की बिना ब्याज वाली ईएमआई और बजाज फिनसर्व कार्ड के जरिए भी शॉपिंग कर पाएंगे। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक डेबिट कार्ड पर भी ईएमआई की सुविधा मिलेगी। यदि आप अपने डेबिट कार्ड की ईएमआई की योग्यता की जांच करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें। Amazon ने वादा किया है कि सेल के दौरान कई स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर और टोटल डेमेज प्रोटेक्शन भी मिलेगा। लैपटॉप, कैमरा, स्पीकर और अन्य प्रोडक्ट की कीमत में कटौती और फास्ट डिलीवरी ऑप्शन मिलेगा।

Amazon ने आश्वस्त किया है कि 48 घंटे में टीवी और एप्लायंसेज इंस्टॉल हो जाएंगे। इन प्रोडक्ट्स पर आपको बिना ब्याज वाली ईएमआई भी मिलेगी। इसके अलावा टॉप ब्रांड के कपड़ों पर कम से कम 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इस बार साइट पर आपको Amazon Festive Home भी दिखाई देगा। अमेजन फेस्टिव होम में उन प्रोडक्ट को दर्शाया जाएगा जो छह दिनों तक चलने वाली इस सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। यह आपको पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च हुए इको मॉडल और Alexa कंट्रोल आईआर रिमोट भी दिखाएगा। बता दें कि यह रिमोट टीवी पर वॉयस कमांड के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हम इस बात की सलाह देते हैं कि सेल से पहले आप अमेजन अकाउंट में अपना पता, पेमेंट के लिए कार्ड डिटेल्स को भर लें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
  2. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  3. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  4. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  5. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  7. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  8. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »