Amazon Great Indian Festival Sale 2025 की तारीख आई सामने, स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

इस सेल में कस्टमर्स को इंटरेस्ट-फ्री EMI के विकल्प के साथ ही बहुत से प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 सितंबर 2025 17:51 IST
ख़ास बातें
  • इस सेल में स्मार्टफोन सहित कई प्रोडक्ट कैटैगरी में डिस्काउंट मिलेगा
  • इसमें कस्टमर्स के लिए इंटरेस्ट-फ्री EMI का भी विकल्प होगा
  • इस सेल में बहुत से प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा

इसमें एमेजॉन के Prime मेंबर्स को डील्स का 24 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा

बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon की Great Indian Festival Sale 2025 की शुरुआत 23 सितंबर से होगी। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टवॉच जैसी कई प्रोडक्ट कैटेगरी में डिस्काउंट दिया जाएगा। इस सेल में Apple, Dell, Realme और Samsung जैसे प्रमुख ब्रांड्स के डिवाइसेज को कम प्राइस में खरीदने का मौका होगा। 

इससे पहले कंपनी ने Samsung के स्मार्टफोन्स के लिए डील्स का टीजर दिया था। इस सेल में स्मार्टफोन्स के अलावा रेफ्रीजरेटर, वॉशिंग मशीन और ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) जैसे प्रोडक्ट्स पर भी डिस्काउंट दिया जाएगा। एमेजॉन ने अपने मोबाइल ऐप पर आगामी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के लिए लैंडिंग पेज को अपडेट कर इस सेल की शुरुआत की तिथि की जानकारी दी है। एमेजॉन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की सभी कस्टमर्स के लिए शुरुआत 23 सितंबर को होगी। एमेजॉन की अन्य सेल्स की तरह इसमें भी इसके Prime मेंबर्स को डील्स का 24 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा। पिछले कुछ दिनों से कंपनी स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट के टीजर दे रही है। 

Advertisement

इस सेल में कस्टमर्स को इंटरेस्ट-फ्री EMI के विकल्प के साथ ही बहुत से प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। इसमें Apple, OnePlus, iQOO और Samsung जैसे प्रमुख ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर 40 प्रतिशत तक के डिस्काउंट की पेशकश की जाएगी। इस सेल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। एमेजॉन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, HP और Boat सहित कई ब्रांड्स के गैजेट्स को 80 प्रतिशत तक कम प्राइस में खरीदा जा सकेगा। इस सेल में Godrej, Samsung, LG और Haier जैसी कंपनियों के होम अप्लायंसेज पर 65 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। 

इसमें दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung के पिछले वर्ष पेश किए गए Galaxy S24 Ultra, Galaxy M06 5G, Galaxy M16 5G, Galaxy A55 5G, Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G पर भी डिस्काउंट की पेशकश की जाएगी। इसके अलावा कंपनी के Galaxy Z Fold 6 जैसे फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को भी काफी कम प्राइस में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस सेल में सैमसंग के स्मार्टफोन्स पर 10,000 रुपये से अधिक की बचत की जा सकेगी। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.