• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 15 डॉलर की शर्ट पहनकर इवेंट में पहुंचे Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस, ट्विटर पर आएं मजेदार रिएक्शन

15 डॉलर की शर्ट पहनकर इवेंट में पहुंचे Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस, ट्विटर पर आएं मजेदार रिएक्शन

बीते शुक्रवार की रात रैपर बैड बन्नी (Bad Bunny) के कोचेला इवेंट का आनंद लेने पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक प्रिंटेड शर्ट पहनी हुई थी।

15 डॉलर की शर्ट पहनकर इवेंट में पहुंचे Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस, ट्विटर पर आएं मजेदार रिएक्शन

Photo Credit: Twitter (@pitdesi)

ख़ास बातें
  • इंटरनेट पर बेजोस की तस्वीर उनकी प्रिंटेड शर्ट की वजह से वायरल हो रही है
  • ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर इस तरह की शर्ट 15 डॉलर कीमत पर लिस्टेड है
  • बीते शुक्रवार रैपर Bad Bunny के कोचेला इवेंट का आनंद लेने पहुंचे थे
विज्ञापन
Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस (Jeff Bezos) एक बार फिर वायरल हो रहे हैं, लेकिन इस बार बिजनेस या उनके अपकमिंग स्पेस प्रोजेक्ट्स के लिए नहीं, बल्कि एक इवेंट में उनके पहनावे की वजह से। उनकी की एक हालिया वीडियो और कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं, जिनमें अरबपति उद्योगपति को कथित तौर पर एक सस्ती प्रिंटेड शर्ट में देखा जा सकता है। यह कोचेला इवेंट के दौरान ली गई तस्वीरें हैं।

इंटरनेट पर बेजोस की तस्वीर उनकी प्रिंटेड शर्ट की वजह से वायरल हो रही है, क्योंकि एक सोशल मीडिया यूजर ने बेजोस द्वारा पहनी इस शर्ट को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर ढूंढकर निकाला। खास बात यह है कि यूजर द्वारा शेयर लिस्टिंग के अनुसार, यह शर्ट मात्र 15 डॉलर (करीब 1,200 रुपये) की है।

बीते शुक्रवार की रात रैपर बैड बन्नी (Bad Bunny) के कोचेला इवेंट का आनंद लेने पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक प्रिंटेड शर्ट पहनी हुई थी। एक यूजर ने ट्वीट के जरिए लगभग इसी तरह की एक शर्ट की अमेजन लिस्टिंग को शेयर किया, जिसमें शर्ट 12 डॉलर कीमत पर बेची जा रही थी।
 

यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, "बेहद पसंद आया कि बेजोस कोचेला गए और वही किया जो मैं करता - अमेजन से 15 डॉलर की हवाईयन शर्ट पहनी।"

हालांकि, अमेजन की लिस्टिंग में देखी गई शर्ट बेजोस द्वारा पहनी शर्ट से थोड़ी अलग दिख रही थी, तो ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि "बिल्कुल एक जैसी नहीं दिखती।"

इसके रिप्लाई में यूजर ने लिखा, "Buzhidao नाम के रिटेलर से आप जो शर्ट अमेजन पर खरीदेंगे, ऐसे हो सकता है कि वह बिल्कुल वैसी नहीं दिखे, जैसी लिस्टिंग में दिखाई गई है।"
 

वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "मैं वास्तव में यह आइडिया बेहद पसंद करता हूं कि बेजोस अमेजन वेयरहाउस में अपने पहनने के लिए सेल्फ टटोल रहे हैं।"

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jeff Bezoz, Jeff Bezoz Shirt
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »