Amazon ने लंदन में अपने कार्बन एमिशन को कम करने के लिए लॉन्च की ई-कार्गो बाइक्स

इन ई-कार्गो बाइक्स को कई अमेजन पार्टनर बिजनेसेज के द्वारा संभाला जाएगा। यह प्रोग्राम अमेजन के लंदन वॉल कार पार्क प्रोजेक्ट में पार्टनर बनने के दो साल बाद आया है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट को भी अभी शुरू होने में समय है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 5 जुलाई 2022 17:45 IST
ख़ास बातें
  • अमेजन अपनी इस कोशिश के रूप में हैकनी में एक माइक्रोमोबिलिटी हब खोलेगा।
  • यह अमेजन के कार्बन एमिशन को कम करने के बड़े प्लान्स में से एक है।
  • इस प्रोग्राम लप यूके के अन्य क्षेत्रों में भी बढ़ाया जाएगा।

Amazon E-Cargo Bike

Photo Credit: Amazon

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) ने लंदन में अपनी वैन डिलीवरी की जगह ई-कार्गो बाइक्स पेश की हैं। कंपनी ने यह कदम अपने द्वारा किए गए कार्बन एमिशन को कम करने के लिए किया है। अमेजन अपनी इस कोशिश के रूप में हैकनी में एक माइक्रोमोबिलिटी हब खोलने वाला है। अमेजन अपनी हजारों डिलीवरी वैन की जगह ई-कार्गो बाइक्स लेकर आएगा। हैकनी माइक्रोमोबिलिटी हैब कंपनी का पहला हैब होगा। 

ऐसा माना जा रहा है इसके जरिए एक साल में 5 मिलियन तक डिलीवरी की जा सकेंगी। इसके अंतर्गत आने वाले एरिया में लन्दन का 10 प्रतिशत अल्ट्रा-लो एमिशन जोन पासकोड डिस्ट्रिक्ट शामिल होंगे। कंपनी का प्लान इसके विस्तार का भी है। इस प्रोग्राम का विस्तार करते हुए कंपनी इस यूके के अन्य शहरों में भी लेकर जाना चाहती है। यह अमेजन के कार्बन एमिशन को कम करने के बड़े प्लान्स में से एक है। 
Advertisement

इन ई-कार्गो बाइक्स को कई अमेजन पार्टनर बिजनेसेज के द्वारा संभाला जाएगा। यह प्रोग्राम अमेजन के लंदन वॉल कार पार्क प्रोजेक्ट में पार्टनर बनने के दो साल बाद आया है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट को भी अभी शुरू होने में समय है। अमेजन के यूके चीफ, जॉन बौम्फ्रे के अनुसार अमेजन ग्लोबल नेट-जेरो कार्बन स्टेटस की ओर बढ़ रहा है। यह कंपनी के अपने ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क को इलेक्ट्रिक में बदलने के प्लान्स से नजर आता है।

इस प्रोग्राम लप यूके के अन्य क्षेत्रों में भी बढ़ाया जाएगा। यहां आने वाले कुछ महीनों में माइक्रोमोबिलिटी हब्स खोले जाएंगे। अमेजन के ई-कार्गो डिलीवरी सिस्टम अपने सेवा क्षेत्र की एयर क्वालिटी को बेहतर करेंगे। खासतौर से ऐसा हैकनी, ईस्ट लंदन के लोगों के लिए होगा। यूके सरकार भी ई-बाइक्स के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है। इसी के साथ वह इस बात पर भी ध्यान दे रही है की अपनी सभी इकॉनमी चेन के लिए किस तरह इंफ्रास्ट्रक्चर कार्बन एमिशन को कम करने के लिए मददगार साबित हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, London
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.