सुषमा स्वराज की चेतावनी के बाद अमेज़न कनाडा ने तिरंगे वाला पायदान हटाया

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जनवरी 2017 19:03 IST
अमेज़नडॉटकॉम ने बुधवार को भारतीय तिरंगे वाले पायदान को अपनी कनाडा की वेबसाइट से हटा लिया। इससे पहले कंपनी ने उस समय इस प्रोडक्ट को बेचना बंद कर दिया था जब भारतीय सरकार ने अमेरिकी कंपनी के कर्मचारियों के वीज़ा को रद्द करने की धमकी दी थी।

सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर शिकायत मिलने के बाद ट्वीट किया, ‘‘अमेज़न को बिनाशर्त माफी मांगनी चाहिए। हमारे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले सभी उत्पादों को वह तुरंत वापस लें।’’

उन्होने ट्वीट किया, ‘‘यदि ऐसा नहीं होता है तो हम अमेज़न के किसी अधिकारी को भारत का वीजा नहीं देंगे। हम पहले जारी वीजा भी वापस ले लेंगे।’’अमेज़न के कनाडा पोर्टल पर थर्ड-पार्टी द्वारा बेचे जा रहे पायदान को बुधवार को लिस्टिंग से हटा लिया गया।

अमेज़न ने एक ईमेल में एक प्रवक्ता से कहा, ''अब यह सामान साइट पर उपलब्ध नहीं है।'' अमेज़न की कनाडा की वेबसाइट पर दूसरे देशों के झंडे वाले पायदान भी हैं। लेकिन भारतीय कानून के तहत भारतीय तिरंगे के किसी भी तरह का इस्तेमाल दंडनीय अपराध है और इसके तहत जुर्माना और जेल हो सकती है।

इससे पहले, एक ट्विटर यूज़र ने उस समय सुषमा स्वराज का ध्यान इस ओर दिलाया कि अमेज़न की कनाडा की वेबसाइट पर भारतीय तिरंगे वाला डोरमैट बेचा जा रहा है। अमेज़न कनाडा पर गैज़ेट्स 360 ने इन ट्वीट के तुरंत बाद सर्च किया तो यह दावा सही निकला (देखें स्क्रीनशॉट)। हालांकि, बाद में इस प्रोडक्ट को अमेज़न के कैटेलॉग से हटा लिया गया।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि अमेज़न एक ऐसा बाज़ार है जहां कंपनी सभी तरह के सामान को बेचने के लिए सीधे तौर पर शामिल नहीं होती। और ऐसा लगता है कि विवाद में आये ये प्रोडक्ट थर्ड पार्टी सेलर द्वारा लिस्ट किया गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Sushma Swaraj, Amazon Doormats, Internet

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Canon ने भारत में लॉन्च किया धांसू Canon EOS R6V कैमरा, साथ में पावर जूम लेंस भी, ऐसे करेगा फोटोग्राफी में मदद
  2. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से नीचे
  3. एक क्लिक और बैंक अकाउंट खाली! जानें क्या है सिम-स्वैप और फिशिंग स्कैम, कैसे करें बचाव
  4. Vivo X300 Ultra, X300 FE की सेल हुई शुरू, 10% सस्ते खरीदने का मौका, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Microsoft Windows 11 की स्पीड बढ़ाने के लिए लाएगी macOS वाला तरीका, तेजी से खुलेंगे ऐप्स!
  2. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से नीचे
  3. iQOO Z11 भारत में लॉन्च के लिए तैयार! 165Hz डिस्प्ले, दमदार Snapdragon प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  4. Google Pay में UPI पिन भूल गए हैं तो बिना डेबिट कार्ड ऐसे कर पाएंगे रीसेट, जानें प्रक्रिया
  5. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  6. Vivo, Realme के सस्ते स्मार्टफोन भारत में होंगे लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh तक बैटरी!
  7. MakeMyTrip लाई AI ट्रैवल असिस्टेंट Myra 2.0, अब एक वॉयस कमांड में बुकिंग का सारा झंझट खत्म!
  8. एक क्लिक और बैंक अकाउंट खाली! जानें क्या है सिम-स्वैप और फिशिंग स्कैम, कैसे करें बचाव
  9. Vivo X300 Ultra, X300 FE की सेल हुई शुरू, 10% सस्ते खरीदने का मौका, जानें सबकुछ
  10. बच्चों के लिए Instagram में बढ़ाए गए सेफ्टी फीचर्स, पैरेंट्स को मिलेंगे नए कंट्रोल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.