• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Amazon Great Republic Day सेल 17 जनवरी से होगी शुरू, इन डील्स का उठा सकेंगे फायदा...

Amazon Great Republic Day सेल 17 जनवरी से होगी शुरू, इन डील्स का उठा सकेंगे फायदा...

हमेशा की तरह इस बार भी Prime ग्राहकों को Amazon Great Republic Day सेल का एक्सेस 24 घंटे पहले प्राप्त हो जाएगा। प्राइम सदस्य इस सेल का लाभ 16 जनवरी रात 12 बजे से उठा सकते हैं।

Amazon Great Republic Day सेल 17 जनवरी से होगी शुरू, इन डील्स का उठा सकेंगे फायदा...
ख़ास बातें
  • Amazon Great Republic Day सेल चार दिन चलेगी
  • 20 जनवरी को सेल का आखिरी दिन होगा
  • SBI कार्ड्स पर मिलेगा 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट
विज्ञापन
Amazon Great Republic Day सेल की तारीखों का ऐलान आज बुधवार को कर दिया गया है। यह चार दिवसीय सेल सोमवार 17 जनवरी से शुरू होगी और 20 जनवरी तक चलेगी। Amazon का दावा है कि इस सेल के तहत स्मार्टफोन्स, टीवी, इलेक्ट्रोनिक्स और लार्ज़ अप्लाइयंसेस पर भारी छूट प्रदान की जाएगी। अमेज़न सेल में इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी शामिल होंगे। अन्य डील्स की बात करें, तो ई-कॉमर्स वेबसाइट को लेकर कहा जा रहा है कि यह मोबाइल फोन और एक्सेसरीज़ पर 40 प्रतिशत तक की छूट देगी और टीवी पर 60 प्रतिशत तक छूट मिलेगी।

हमेशा की तरह इस बार भी Prime ग्राहकों को Amazon Great Republic Day सेल का एक्सेस 24 घंटे पहले प्राप्त हो जाएगा। प्राइम सदस्य इस सेल का लाभ 16 जनवरी रात 12 बजे से उठा सकते हैं।

अमेज़न सेल में स्मार्टफोन ब्रांड्स जैसे Apple, iQoo, OnePlus, Samsung, Tecno और Xiaomi के स्मार्टफोन्स पर 40 प्रतिशत तक की छूट प्राप्त होगी। इसके अलावा Redmi, OnePlus, Sony, Samsung और Xiaomi ब्रांड के टेलीविज़न पर 60 प्रतिशत तक का डिस्काउंट प्राप्त होगा। साथ ही, Intel, HP, Boat, Lenovo, Asus, Dell, Samsung, LG और Sony जैसी कंपनियों के इलेक्ट्रोनिक्स व एक्सेसरीज़ पर 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा।

अमेज़न ने यह भी खुलासा किया है कि ऑनलइन सेल में अप्लायंसेस पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी, जबकि होम और किचन प्रोडक्ट्स पर 70 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, Amazon कम्बोज़ पर भी कंपनी 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट प्रदान कर रही है।

ग्रेट रिपब्लिक डे सेल के दौरान दी जाने वाली डील्स, डिस्काउंट और ऑफर्स को समर्पित Amazon ने एक वेबपेज साइट पर लाइव किया है। इस वेबपेज पर देखा जा सकता है कि सेल में लैपटॉप्स पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट प्राप्त होगा, जबकि हेडफोन्स पर 250 से भी ज्यादा डील्स प्राप्त होगी जिसकी कीमत 299 रुपये से शुरू होगी। वहीं, कैमरा पर 50 प्रतिशत और स्मार्टवॉच पर 60 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

सेल में वीडियो गेम्स पर भी 55 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी, वहीं Fire TV डिवाइस 48 प्रतिशत डिस्काउंट में प्राप्त होंगे। Echo स्मार्ट स्पीकर्स की बात करें, तो उस पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। किंडल रीडर्स को 3,400 रुपये तक का डिस्काउंट प्राप्त होगा।

Amazon सेल बैंक ऑफर भी लेकर आएगी, जिसमें SBI कार्ड्स या फिर ईएमआई ट्रांसजेक्शन करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त होगा। ठीक इसकी तरह Bajaj Finserv, Amazon Pay ICICI Credit card, Amazon Pay Later और चुनिंदा डेबिट व क्रेडिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई प्राप्त होगी। इन सब के अलावा, सेल में 16,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »