अलीबाबा ने रखा ई-कॉमर्स फर्म Lazada का बिजनेस 100 अरब डॉलर पर पहुंचाने का टारगेट

अलीबाबा ग्रुप ने 2016 में Lazada में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदा था। इसके बाद इसका बिजनेस बढ़ाने के लिए 2018 में दो अरब डॉलर (लगभग 15,200 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट किया था

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2021 14:55 IST
ख़ास बातें
  • अलीबाबा ग्रुप ने 2016 में Lazada में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदा था
  • Lazada को 30 करोड़ यूजर्स तक पहुंचाने का भी टारगेट बनाया गया है
  • चीन में अलीबाबा ग्रुप को रेगुलेटर्स की सख्ती का भी सामना करना पड़ रहा है

चीन में कॉम्पिटिशन बढ़ने के कारण अलीबा ग्रुप ग्रोथ बढ़ाने के लिए विदेश में संभावनाएं तलाश रहा है

ई-कॉमर्स से जुड़े चीन के ग्रुप अलीबाबा ने दक्षिण एशिया की अपनी ई-कॉमर्स यूनिट Lazada का बिजनेस 100 अरब डॉलर (लगभग 7,60,140 करोड़ रुपये) पर पहुंचाने और 2030 तक इसे कार्बन न्यूट्रल बनाने का टारगेट रखा है। अलीबाबा ग्रुप ने 2016 में Lazada में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदा था। इसके बाद इसका बिजनेस बढ़ाने के लिए 2018 में दो अरब डॉलर (लगभग 15,200 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट किया था।

अलीबाबा ग्रुप के टॉप मैनेजमेंट में शामिल Daniel Zhang ने इनवेस्टर्स को दिए प्रेजेंटेशन में Lazada की कुल ग्रॉस मर्चेंडाइज वॉल्यूम (GMV) को तेजी से बढ़ाने की योजना के बारे में बताया। चीन की इकोनॉमी की ग्रोथ धीमी होने और मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ने के कारण अलीबा ग्रुप ग्रोथ बढ़ाने के लिए विदेश में संभावनाएं तलाश रहा है। Zhang ने प्रेजेंटेशन के दौरान ग्रुप के कार्बन इमिशन को कम करने से जुड़ी योजना की भी जानकारी दी।

प्रेजेंटेशन में अलीबाबा के नए चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर Toby Xu ने कहा कि चीन में बिजनेस के लिए इकोनॉमी के धीमा होने और कॉम्पिटिशन बढ़ने की चुनौतियां हैं। उन्होंने बताया, "इससे पिछली तिमाही में GMV और रेवेन्यू ग्रोथ कम रही है। हम नए मार्केट्स में मौके देख रहे हैं जिससे हमें यूजर्स बढ़ाने में मदद मिलेगी।" अलीबाबा ने Lazada को 30 करोड़ यूजर्स तक पहुंचाने का भी टारगेट बनाया है। सितंबर में समाप्त हुए पिछले 12 महीनों में Lazada की ग्रॉस मर्चेंडाइज वॉल्यूम 21 अरब डॉलर (लगभग 1,59,630 करोड़ रुपये) की रही और इसके 15.9 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स थे।

Zhang ने बताया, "दक्षिणपूर्ण एशिया में ई-कॉमर्स की पहुंच केवल 11 प्रतिशत की है और Lazada के एनुअल कंज्यूमर्स रीजनल इंटरनेट यूजर्स की कुल संख्या के केवल 34 प्रतिशत हैं। इस वजह से कुल मार्केट साइज और हमारी पहुंच को बढ़ाने की काफी संभावना है।" अलीबाबा ग्रुप को चीन में शॉर्ट-वीडियो ई-कॉमर्स फर्म Kuaishou और ग्रुप बाइंग प्लेटफॉर्म Pinduoduo जैसे राइवल्स से कड़ी टक्कर मिल रही है। इन दोनों फर्मों ने अपना यूजर बेस बढ़ाने के लिए सेल्स और मार्केटिंग में काफी इनवेस्टमेंट किया है। चीन में अलीबाबा ग्रुप को रेगुलेटर्स की सख्ती का भी सामना करना पड़ रहा है। चीन सरकार ने अलीबाबा सहित बड़ी टेक कंपनियों के लिए रूल्स सख्त किए हैं। इन कंपनियों पर कॉम्पिटिशन से जुड़े रूल्स का उल्लंघन करने और मोनोपॉली बनाने की कोशिश करने के आरोप हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Alibaba, China, Lazada, Business, Growth, Competition

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.