Paytm Payments Bank लॉन्च, मिलेगा 4 फीसदी ब्याज और कैशबैक का भी है ऑफर

Paytm भुगतान बैंक ने काम करना शुरू कर दिया है। पेटीएम ने अपने पेमेंट बैंक के ग्राहकों के लिए जमा राशि पर कैशबैक की पेशकश की है। Paytm Payments Bank से ऑनलाइन लेनदेन पर कोई फीस नहीं लगेगा। पेटीएम पेमेंट बैंक के लिए शुरू में कंपनी 400 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

Paytm Payments Bank लॉन्च, मिलेगा 4 फीसदी ब्याज और कैशबैक का भी है ऑफर
ख़ास बातें
  • पेटीएम पेमेंट बैंक के ग्राहकों के लिए जमा राशि पर कैशबैक की पेशकश
  • Paytm Payments Bank से ऑनलाइन लेनदेन पर कोई फीस नहीं लगेगा
  • पेटीएम पेमेंट बैंक के लिए शुरू में कंपनी 400 करोड़ रुपये निवेश करेगी
विज्ञापन
Paytm भुगतान बैंक ने काम करना शुरू कर दिया है। पेटीएम ने अपने पेमेंट बैंक के ग्राहकों के लिए जमा राशि पर कैशबैक की पेशकश की है। Paytm Payments Bank से ऑनलाइन लेनदेन पर कोई फीस नहीं लगेगा। पेटीएम पेमेंट बैंक के लिए शुरू में कंपनी 400 करोड़ रुपये निवेश करेगी। पेमेंट बैंक में जमा राशि पर पेटीएम को ओर से 4 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। डिजिटल भुगतान और वाणिज्य कंपनी से शिनजिनी कुमार की रवानगी के बाद रेणु सत्ती को नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी होंगी। बता दें कि एयरटेल और इंडिया पोस्ट होने के बाद पेमेंट बैंक की शुरुआत करने वाली पेटीएम तीसरी संस्था है।

Paytm ने अपने वॉलेट का पूरा कारोबार पीपीबीएल में स्थानांतरित कर दिया है। इसमें 21.80 करोड़ मोबाइल बटुआ इस्तेमाल करने वाले लोग जुड़े हैं। भुगतान बैंक का यह लाइसेंस भारतीय निवासी विजय शेखर शर्मा को मिला है। विजय शेखर शर्मा पेटीएम की मालिक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के संस्थापक हैं।

Paytm का भुगतान बैंक व्यक्तियों और छोटे व्यावसायियों से प्रति खाता एक लाख रुपये तक की जमा स्वीकार कर सकता है। 23 मई के बाद पेटीएम वॉलेट का कारोबार पीपीबीएल में चला जायेगा। यदि कोई ग्राहक ऐसा नहीं चाहता है तो उन्हें पेटीएम को सूचित करना होगा। सूचना मिलने पर पेटीएम उसके वॉलेट में बची राशि को संबंधित ग्राहक के बैंक खाते में हस्तांतरित कर देगी।

कंपनी देशभर में Paytm Payments Bank में अकाउंट खोलने के लिए केवाईसी सेंटर भी खोलेगी। Paytm Payments Bank की सीईओ रेणु सत्ती ने कहा, "हमारा लक्ष्य भारत का सबसे भरोसेमंद और ग्राहक प्रधान बैंक बनने का है। 2020 तक हमने 50 करोड़ भारतीयों को अपने पेमेंट बैंक से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। हम देशभर में बैकिंग नेटवर्क स्थापित करने के लिए पहले दो साल में 400 करोड़ रुपये निवेश करेंगे।"

पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट शुरुआत में सिर्फ इनवाइट मिलने पर खोला जा सकेगा। पहले फेज़ में कंपनी अपने कर्मचारियों और साझेदारों के बीटा बैकिंग ऐप लाएगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »