• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • AKAI ने भारत में लॉन्च की PM1 फिल्ट्रेशन, 5 स्टार तक रेटिंग वाली नई AC रेंज, जानें कीमत

AKAI ने भारत में लॉन्च की PM1 फिल्ट्रेशन, 5-स्टार तक रेटिंग वाली नई AC रेंज, जानें कीमत

नई AC रेंज की कीमत 30,999 रुपये से शुरू होती है। ब्रांड का कहना है कि कंपनी के 1200+ सर्विस सेंटर हैं और 1900+ पिन कोड्स तक फैला सर्विस नेटवर्क है। 

AKAI ने भारत में लॉन्च की PM1 फिल्ट्रेशन, 5-स्टार तक रेटिंग वाली नई AC रेंज, जानें कीमत

Photo Credit: AKAI

ख़ास बातें
  • नई AC रेंज की कीमत 30,999 रुपये से शुरू होती है
  • AKAI की नई रेंज में 1 टन से 2.25 टन तक के मॉडल शामिल हैं
  • 8-इन-1 कूलिंग, आयुर्वेदिक व PM1 फिल्टर और 4-वे स्विंग जैसे फीचर्स शामिल
विज्ञापन
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड AKAI इंडिया, जो टीवी, ऑडियो, वॉशिंग मशीन और होम अप्लायंसेज सेगमेंट में पहले से मौजूद है, ने अब एयर कंडीशनर की नई रेंज लॉन्च की है। इस रेंज में तीन नई सीरीज शामिल हैं - सियाचीन (हेवी ड्यूटी), नीलगिरी (इकोनोमी) और कश्मीर (हॉट एंड कोल्ड)। सभी मॉडल भारत के विभिन्न और चुनौतीपूर्ण मौसम को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

नई AC रेंज की कीमत 30,999 रुपये से शुरू होती है। ब्रांड का कहना है कि कंपनी के 1200+ सर्विस सेंटर हैं और 1900+ पिन कोड्स तक फैला सर्विस नेटवर्क है। 

AKAI की नई रेंज में 1 टन से 2.25 टन तक के मॉडल शामिल हैं, जो 3-स्टार और 5-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आते हैं। इन सभी यूनिट्स में बैकलिट रिमोट, 8-इन-1 फ्लेक्सी कूलिंग मोड, आयुर्वेदिक फिल्टर, PM1 फिल्ट्रेशन और 4-वे स्विंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। वारंटी की बात करें तो AC पर 1 साल, PCB पर 5 साल, कंप्रेसर पर 10 साल और फिक्स्ड स्पीड स्प्लिट AC पर 5 साल की वारंटी मिलने का दावा किया गया है।

इस मौके पर AKAI इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO अनुराग शर्मा ने कहा, "भारतीय उपभोक्ताओं को अब सिर्फ कूलिंग नहीं, बल्कि टिकाऊ, एनर्जी-इफिशिएंट और हर मौसम में भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहिए। हमारी नई रेंज को जापानी इंजीनियरिंग और इनोवेशन के साथ इसी सोच के तहत तैयार किया गया है।” उन्होंने आगे बताया कि नई सीरीज में एंटी-वायरल और एंटी-एलर्जन फिल्टर के साथ इंडोर एयर क्वालिटी को भी ध्यान में रखा गया है।

सियाचीन सीरीज को खास तौर पर चरम मौसम के लिए डिजाइन किया गया है। ये मॉडल 55 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी में भी पावरफुल कूलिंग देने में सक्षम हैं। कंपनी का कहना है कि इसमें इस्तेमाल हुआ मटेरियल डस्ट और मॉइश्चर से रेसिस्टेंट है, जिससे यह लंबे समय तक चल सके।

नीलगिरी सीरीज बजट फ्रेंडली कस्टमर्स के लिए तैयार की गई है, जिसमें AKAI के मुताबिक, कीमत कम रखते हुए भी परफॉर्मेंस के साथ कोई समझौता नहीं किया गया। इसमें भी 8-इन-1 मोड, PM1 फिल्टर और 4-वे स्विंग जैसे जरूरी फीचर्स मौजूद हैं।

कश्मीर सीरीज एक ऑल-सीज़न AC रेंज है, जो गर्मियों में ठंडी हवा और सर्दियों में हीटिंग दोनों दे सकता है। -10 डिग्री से लेकर 55 डिग्री तापमान तक यह कंडीशनर स्थिर परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। इसमें 100% कॉपर, ब्लू फिन टेक्नोलॉजी और मजबूत बिल्ड क्वालिटी दी गई है।


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Akai, Akai India, AKAI AC
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »