AKAI ने भारत में AKAI PowerView Series TV लॉन्च कर दिए हैं। AKAI PowerView Series TV की कीमत 13,990 रुपये से शुरू होती है। AKAI PowerView Series TV में 32 इंच HD, 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच 4K QLED डिस्प्ले दी गई है। 32 इंच टीवी की डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1366×768 पिक्सल और 3000:1 रेशियो है। वहीं 43 इंच से 75 इंच तक सभी डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 3840×2160 पिक्सल है।
AKAI इंडिया ने एयर कंडीशनर की नई रेंज लॉन्च की है। इस रेंज में तीन नई सीरीज शामिल हैं - सियाचीन (हेवी ड्यूटी), नीलगिरी (इकोनोमी) और कश्मीर (हॉट एंड कोल्ड)। सभी मॉडल भारत के विभिन्न और चुनौतीपूर्ण मौसम को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। नई AC रेंज की कीमत 30,999 रुपये से शुरू होती है। ब्रांड का कहना है कि कंपनी के 1200+ सर्विस सेंटर हैं और 1900+ पिन कोड्स तक फैला सर्विस नेटवर्क है।
AKAI ने भारत में अपने नए स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। ये टीवी Google TV रेंज में नए एडिशन हैं जो 75 इंच और 100 इंच डिस्प्ले साइज में पेश किए गए हैं। 100 इंच के मॉडल में 4K QLED+ डिस्प्ले दिया गया है और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें HDR 10+, HLG, सपोर्ट भी है। 75 इंच के मॉडल में 4K QLED डिस्प्ले है और 60Hz का रिफ्रेश रेट है।