भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस पहुंचाने के लिए OneWeb और Hughes में एग्रीमेंट

भारत में यह सर्विस ‘ह्यूजेस कम्युनिकेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ के जरिए दी जाएगी। यह ह्यूजेस और भारती एयरटेल का जॉइंट वेंचर है।

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 20 जनवरी 2022 18:25 IST
ख़ास बातें
  • यह घोषणा डिजिटल इंडिया के लिए अहम मोड़ है
  • कंपनी साल 2022 के आखिर तक सर्विस शुरू करने की तैयाारी में है
  • देश के कोने-कोने तक पहुंचेगा ब्रॉडबैंड इंटरनेट

वनवेब का हालिया लॉन्‍च 27 दिसंबर 2021 को हुआ था। यह अबतक 394 सैटेलाइट्स अंतरिक्ष में पहुंचा चुकी है।

देशभर में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेज पहुंचाने के मकसद से गुरुवार को एक अहम एग्रीमेंट हुआ। भारती समूह के सपोर्ट वाली कंपनी वनवेब (OneWeb) और सैटेलाइट सर्विस प्रोवाइडर ह्यूजेस नेटवर्क सिस्टम्स (Hughes Network Systems) ने 6 साल के डिस्ट्रिब्‍यूशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों कंपनियों के संयुक्‍त बयान में यह जानकारी दी गई है। भारत में यह सर्विस ‘ह्यूजेस कम्युनिकेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' के जरिए दी जाएगी। यह ह्यूजेस और भारती एयरटेल का जॉइंट वेंचर है। दोनों कंपनियों ने सितंबर 2021 में एक एमओयू पर साइन किए थे। एग्रीमेंट उसी को फॉलो करता है। 

कंपनियों का कहना है कि यह घोषणा डिजिटल इंडिया के लिए अहम मोड़ है। टेलिकॉम कंपनियां, बैंक, फैक्‍ट्री, स्कूल समेत एंटरप्राइज देश में हाई परफॉर्मेंस सैटकॉम सर्विस के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Advertisement

HCIPL के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्‍टर पार्थो बनर्जी ने कहा कि वनवेब की क्षमता का इस्‍तेमाल करते हुए हम हाई-स्पीड, लो-लेटेंसी सर्विस लाने के लिए तत्पर हैं।

वनवेब का हालिया लॉन्‍च 27 दिसंबर 2021 को हुआ था। यह अबतक 394 सैटेलाइट्स अंतरिक्ष में पहुंचा चुकी है। वनवेब कुल 648 सैटेलाइट ऑर्बिट में भेजने पर काम कर रही है। इस तरह वह टारगेट के 60 फीसदी सैटेलाइट लॉन्‍च कर चुकी है। 
Advertisement

कंपनी साल 2022 के आखिर तक दुनियाभर में अपनी सर्विस शुरू करने की तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि दुनियाभर में लो-लेटेंसी और हाई-स्‍पीड कनेक्टिविटी की मांग जारी है। 
Advertisement

वनवेब के CEO नील मास्टर्सन ने कहा कि कंपनी ह्यूजेस के साथ पार्टनरशिप करके खुश है। वनवेब, लद्दाख से कन्याकुमारी और गुजरात से पूर्वोत्तर तक भारत की लंबाई और चौड़ाई को कवर करेगी। यह एंटरप्राइज, सरकारों, टेलीकॉम, एयरलाइन कंपनियों के लिए सुरक्षित समाधान लाएगी। उन्‍होंने बताया कि कंपनी भारत में गेटवे और POP (पॉइंट ऑफ प्रेजेंस) जैसे सक्षम बुनियादी ढांचे के निर्माण में भी निवेश करेगी। 

दूसरी ओर, ह्यूजेस अपनी पैरंट कंपनी इकोस्टार (EchoStar) के जरिए वनवेब का शेयरहोल्‍डर है। यह वनवेब की इकोसिस्टम पार्टनर भी है, जो गुजरात और तमिलनाडु में गेटवे इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलप कर रही है।
Advertisement

ध्‍यान रहे कि वनवेब (OneWeb) ब्रिटेन की टेक कंपनी है। दिवालिया होने से उबरने के बाद वनवेब ने अपने लॉन्‍च फ‍िर से शुरू किए हैं। कंपनी ने जापान के सॉफ्टबैंक और यूटेलसैट कम्युनिकेशंस से भी इन्‍वेस्‍टमेंट हासिल की है। भारती एंटरप्राइजेस भी कंपनी को मदद कर रही है। इस तरह वनवेब ने कुल 2.4 अरब डॉलर हासिल किए हैं।
Advertisement

‘सैटेलाइट इंटरनेट' को लोगों तक पहुंचाने के लिए कई देशों की कंपनियां काम कर रही हैं। एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स SpaceX की स्‍टारलिंक Starlink भी इस दिशा में आगे बढ़ रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
#ताज़ा ख़बरें
  1. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  2. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  3. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  4. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  5. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  6. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  7. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  8. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  9. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  10. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.