किफायती इंटरनेट 'डिजिटल इंडिया' का मुख्य मकसद: रविशंकर प्रसाद

किफायती इंटरनेट 'डिजिटल इंडिया' का मुख्य मकसद: रविशंकर प्रसाद
विज्ञापन
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'डिजिटल इंडिया' का मुख्य मकसद गांवों को किफायती इंटरनेट से जोड़ना है। यह जानकारी केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दी है।

एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि डिजिटल इंडिया की प्राथमिकता सस्ती दर पर इंटरनेट उपलब्ध कराना है। यह 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फायबर केबल से जोड़कर हासिल होगा।

उन्होंने कहा कि लोगों को सरकारी सेवाओं को आसानी से जोड़ने के लिए हाईस्पीड इंटरनेट की जरूरत पड़ेगी। यही 'डिजिटल इंडिया' अभियान का मकसद है। सभी 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल केबल से जोड़ने पर 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। इसका इस्तेमाल सूचनाएं साझा करने के लिए किया जा सकेगा।

इस दौरान रविशंकर प्रसाद ने जोर देकर कहा कि सरकार अपने डिजिटल इंडिया कैंपन को अगले तीन साल में लागू कर देना चाहती है। उनके मुताबिक, मोबाइल कनेक्टिविटी इस कार्यक्रम के प्रमुख आधार स्तंभों में से एक है। रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आज की तारीख में लोग मोबाइल सेवा की मदद से सूचनाएं प्राप्त कर रहे हैं और विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का भी लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में सभी सरकारी सेवाएं मोबाइल पर उपलब्ध होंगी।

पर्यटक स्थलों में सार्वजनिक वाई-फाई हॉट-स्पॉट, स्कूलों को ब्रॉडबैंड से जोड़ना और माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नि:शुल्क वाई-फाई की सुविधा भी 'डिजिटल इंडिया' कैंपेन का हिस्सा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »