Activa और Shine के दम पर होंडा की सेल्स 38 प्रतिशत बढ़ी

कंपनी ने देश में 3,82,512 यूनिट्स की सेल्स की है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में इसका एक्सपोर्ट 102 प्रतिशत बढ़ा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 फरवरी 2024 20:51 IST
ख़ास बातें
  • देश में कंपनी ने 3,82,512 यूनिट्स की सेल्स की है
  • पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में इसका एक्सपोर्ट 102 प्रतिशत बढ़ा है
  • कुछ महीने पहले HMSI ने SP125 स्पोर्ट्स एडिशन मोटरसाइकिल लॉन्च की थी

कंपनी ने गुजरात के विट्ठलपुर में अपनी फैक्टरी में तीसरी असेंबली लाइन शुरू की है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में से एक Honda Motorcycle and Scooter (HMSI) की जनवरी में सेल्स 38 प्रतिशत बढ़कर 4,19,395 यूनिट्स की रही है। इसमें देश में 3,82,512 यूनिट्स की सेल्स और 36,883 यूनिट्स का एक्सपोर्ट शामिल है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में कंपनी का एक्सपोर्ट 102 प्रतिशत बढ़ा है। 

कंपनी ने गुजरात के विट्ठलपुर में अपनी फैक्टरी में तीसरी असेंबली लाइन शुरू की है। HMSI ने जनवरी में नई एडवेंचर टुअरर मोटरसाइकिल NX500 को लॉन्च किया था। इसकी बिक्री केवल कंपनी की बिग विंग डीलरशिप्स के जरिए की जाएगी। इसका मुकाबला Kawasaki की Versys 650, Royal Enfield की Himalayan 450 और KTM की 390 Adventure से होगा। इसमें 471 cc पैरेलल ट्विन इंजन है। पिछले वर्ष  HMSI ने SP125 स्पोर्ट्स एडिशन मोटरसाइकिल लॉन्च की थी। इसका प्राइस 90,567 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह देश भर में होंडा रेड विंग डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी। इस मोटरसाइकिल में पहले से बेहतर टैंक डिजाइन, मैट मफलर कवर और नए ग्राफिक्स दिए गए है। यह Decent Blue Metallic और Heavy Grey Metallic कलर्स में उपलब्ध होगी। इसमें ब्राइट LED हेडलैम्प, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसके इंस्ट्रूमेंट कंसोल में गियर पोजिशन इंडिकेटर के साथ माइलेज से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी। 

SP125 स्पोर्ट्स एडिशन में 123.94 cc, सिंगल सिलेंडर BS 6, OBD2 कम्प्लायंट PGM-FI इंजन है, जो 8  kW की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सतता है। कंपनी इसके साथ स्पेशल 10 वर्ष की वॉरंटी दे रही है जिसमें तीन वर्ष की स्टैंडर्ड वॉरंटी और सात वर्ष की वैकल्पिक वॉरंटी है। 

ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनी Honda ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स और मोपेड बनाने में 3.4 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। दुनिया के बड़े टू-व्हीलर्स मेकर में से एक होंडा की योजना इस दशक के अंत तक 30 नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करने की है। इसके साथ ही कंपनी का इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की कॉस्ट को भी घटाने का लक्ष्य है। कंपनी ने बताया था कि उसकी मोटरसाइकिल्स के इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए वह 2025 तक लगभग 70 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी। इसके बाद 2030 तक लगभग 2.7 अरब डॉलर लगाए जाएंगे। होंडा ने 2030 तक अपनी ग्लोबल सेल्स का लक्ष्य भी बढ़ाकर 40 लाख यूनिट्स किया है। कंपनी की योजना शुरुआत में अपने इंटरनल कम्बश्चन इंजन वाले मॉडल्स के लिए मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करने की है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.