6G टेक्नोलॉजी पर भारत में शुरू होगा काम, दूरसंचार अनुसंधान संगठन को मिले आदेश

इस समय भारत में टेलिकॉम कंपनियां 5G का ट्रायल कर रही हैं, जिसके लिए उम्मीद जताई जा रही है कि यह टेक्नोलॉजी अगले साल तक भारत में शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2021 15:20 IST
ख़ास बातें
  • दूरसंचार सचिव ने C-Dot को ग्लोबल मार्केट के साथ कदम मिला कर चलने को कहा
  • 6G पर काम शुरू करने के दिए आदेश
  • Huawei, Samsung, LG समेत कई कंपनियां इस टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं

LG बाहरी वातावरण में 6G के जरिए डेटा ट्रांस्फर का कर चुका है सफल टेस्ट

दूरसंचार सचिव के राजारमन (K Rajaraman) ने दूरसंचार अनुसंधान और विकास संगठन (C-Dot) को ग्लोबल मार्केट के साथ कदम मिला कर चलते हुए 6G और अन्य आधुनिक टेक्नोलॉजी पर काम शुरू करने के लिए कहा है। एक मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा कि C-Dot को उभरती हुई टेक्नोलॉजी पर नज़र रखनी चाहिए और समय पर उन टेक्नोलॉजी को भारत में भी विकसित करने पर ज़ोर देना चाहिए। बता दें कि चीन और अमेरिका कई टेक्नोलॉजी दिग्गजों के साथ मिलकर अपने देश में सबसे पहले 6G टेक्नोलॉजी लाने की रेस में लगे हैं। Huawei, Samsung, LG समेत कई कंपनियां इस टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं।

C-Dot ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर जानकारी दी है कि दूरसंचार सचिव ने सरकारी दूरसंचार अनुसंधान और विकास संगठन से 6G टेक्नोलॉजी पर काम शुरू करने के लिए कहा है। के राजारमन चाहते हैं कि भारत भी ग्लोबल मार्केट की तरह लेटेस्ट और आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ कदम से कदम मिलाकर चले। रिलीज़ के अनुसार, "उन्होंने सी-डॉट को उभरती प्रौद्योगिकियों पर नजर रखने, प्रौद्योगिकी जीवन चक्र के साथ चलने पर जोर दिया और सी-डॉट को आने वाले समय के बाजार को पकड़ने के लिए 6जी और भविष्य की अन्य प्रौद्योगिकियों पर काम शुरू करने के लिए कहा। उन्होंने सी-डॉट को प्रौद्योगिकी के व्यावसायीकरण पर ध्यान केंद्रित करने और तीव्र प्रौद्योगिकी व्यावसायीकरण के लिए सी-डॉट में इनक्यूबेटर स्थापित करने पर विचार करने की सलाह भी दी। सी-डॉट को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों में योगदान देने के साथ-साथ अधिक आईपीआर बनाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भी कहा गया है।"
Advertisement

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि सैमसंग, हुवावे और कुछ अन्य कंपनियां तेज़ी से 6G तकनीक पर काम कर रही है। पिछले महीने एक रिपोर्ट सामने आई थी कि चीनी टेक दिग्गज Huawei के सीईओ और संस्थापक, Ren Zhengfei ने अपने कर्मचारियों को इस टेक्नोलॉजी को जल्द विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए कहा है। 

वहीं, दूसरी ओर LG ने 13 अगस्त को बर्लिन में 6G का सफल टेस्ट कर यह दिखा दिया है कि कंपनी इस दिशा में काफी आगे पहुंच गई है। कंपनी ने बाहरी वातावरण में 100 मीटर की दूरी पर सफलतापूर्वक डेटा ट्रांस्फर करके दिखाया है। कंपनी ने फ्रौनहोफर-गेसेलशाफ्ट के साथ मिलकर खास पावर एम्पलीफायर विकसित किया है, जो टेराहर्ट्ज स्पेक्ट्रम पर स्टेबल 6G सिग्नल देने में मदद करता है। यह एंप्लीफायर 155-175GHz बैंड में स्टेबल संचार प्राप्त करने के लिए 15-डेसीबल मिलीवाट का अधिकतम आउटपुट सिग्नल दे सकता है। कंपनी का कहना है कि 2025 के लिए वैश्विक मानकीकरण और उसके बाद चार सालों के भीतर व्यावसायीकरण के साथ, 6G नेटवर्क कम विलंबता के साथ फास्ट वायरलेस ट्रांसमिशन और कम्युनिकेशन स्पीड को सपोर्ट करने में सक्षम होंगे।
Advertisement

हालांकि, इस समय भारत में टेलिकॉम कंपनियां 5G का ट्रायल कर रही हैं, जिसके लिए उम्मीद जताई जा रही है कि यह टेक्नोलॉजी अगले साल तक भारत में शुरू हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 6G, 6G Technology, 6G Test
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  2. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  5. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  6. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  7. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  8. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  8. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  9. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  10. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.