भारत 5G से अभी भी दूर, लेकिन LG ने किया 6G का सफल टेस्ट

LG ने जानकारी दी है कि यह सफल टेस्ट 13 अगस्त को बर्लिन, जर्मनी में किया गया था। इसमें कंपनी ने बाहरी वातावरण में 100 मीटर की दूरी पर सफलतापूर्वक डेटा ट्रांस्फर किया।

भारत 5G से अभी भी दूर, लेकिन LG ने किया 6G का सफल टेस्ट

LG ने इस टेस्ट को बर्लिन, जर्मनी में पूरा किया है

ख़ास बातें
  • LG ने जर्मनी में 6G का सफल टेस्ट किया
  • कंपनी ने आउटडोर में 100 मीटर की दूरी पर किया डेटा ट्रांस्फर
  • फ्रौनहोफर-गेसेलशाफ्ट के साथ मिलकर खास पावर एम्पलीफायर विकसित किया
विज्ञापन
भारत में अभी 5G पब्लिक के लिए रोलआउट नहीं हुआ है और दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज LG ने देश से बाहर 6G के सफल टेस्ट की घोषणा की है। LG ने जर्मनी में 6G का टेस्ट किया है, जो सफल भी रहा। इसके लिए कंपनी ने टेराहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का उपयोग किया था। इस काम को कंपनी ने अकेले अंजाम नहीं दिया है, बल्कि LG ने यूरोपीय रिसर्च फर्म फ्रौनहोफर-गेसेलशाफ्ट के साथ साझेदारी कर 6G परिक्षण किया है।

LG ने जानकारी दी है कि यह सफल टेस्ट 13 अगस्त को बर्लिन, जर्मनी में किया गया था। इसमें कंपनी ने बाहरी वातावरण में 100 मीटर की दूरी पर सफलतापूर्वक डेटा ट्रांस्फर किया। कंपनी ने फ्रौनहोफर-गेसेलशाफ्ट के साथ मिलकर खास पावर एम्पलीफायर विकसित किया है, जो टेराहर्ट्ज स्पेक्ट्रम पर स्टेबल 6G सिग्नल देने में मदद करता है। यह एंप्लीफायर 155-175GHz बैंड में स्टेबल संचार प्राप्त करने के लिए 15-डेसीबल मिलीवाट का अधिकतम आउटपुट सिग्नल दे सकता है।

इतना ही नहीं, LG अडेप्टिव बीमफॉर्मिंग टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करने में भी सफल रही है, जो चैनल और रिसीवर की स्थिति में परिवर्तन के साथ-साथ हाई गेन एंटेना स्विचिंग के अनुसार सिग्नल की दिशा को बदल देता है। यह कई पावर एम्पलीफायर्स के आउटपुट सिग्नल को जोड़ कर उन्हें किसी एक निर्धारित एंटेना तक पहुंचा सकता है।

कंपनी का कहना है कि 2025 के लिए वैश्विक मानकीकरण और उसके बाद चार सालों के भीतर व्यावसायीकरण के साथ, 6G नेटवर्क कम विलंबता के साथ फास्ट वायरलेस ट्रांसमिशन और कम्युनिकेशन स्पीड को सपोर्ट करने में सक्षम होंगे। कंपनी आगे कहती है कि 6G उभरती हुई तकनीक है जिसका उद्देश्य लोगों की उपस्थिति और वरीयताओं को पहचानकर उनकी जरूरतों के प्रति अधिक संवेदनशील, अडेप्टिव, ऑटोनोमस और पेर्सनलिज़्ड बनाकर जीवन और व्यावसायिक वातावरण में सुधार करना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LG, LG 6G Test, 6G Test, 6G Technology
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »