Uber से पिछले 10 वर्षों में भारतीय ड्राइवर्स ने कमाए 50 हजार करोड़ रुपये, 300 करोड़ से ज्यादा ट्रिप्स हुईं बुक

Uber के अनुसार, Uber में इन 10 वर्षों में 300 करोड़ से ज्यादा ट्रिप्स बुक हुईं और 30 लाख से ज्यादा ड्राइवरों ने इस प्लेटफॉर्म से जुड़कर कमाई की।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 अगस्त 2023 21:01 IST
ख़ास बातें
  • Uber ने हाल ही में कई अहम आंकड़ें जारी किए
  • ड्राइवरों ने भारत में पिछले 10 वर्षों में 50,000 करोड़ रुपये की कमाई की
  • इतने समय में 3,300 करोड़ किलोमीटर की दूरी तय की
भारत में उबर के ड्राइवर-पार्टनरों ने पिछले 10 वर्षों में 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। उबर भारत में सबसे लोकप्रिय राइड-शेयरिंग ऐप में से एक है। कंपनी के भारत में 100 मिलियन से अधिक यूजर्स हैं और यह 125 से अधिक शहरों में ऑपरेट करती है। कंपनी ने हाल ही में यह दावा भी किया है कि Uber का पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। कंपनी का कहना है कि उसकी राइड-शेयरिंग सेवा ने सड़क पर कारों की संख्या कम करने में मदद की है, जिससे उत्सर्जन कम हुआ है।

Uber ने हाल ही में कई अहम आंकड़ें जारी किए, जिससे पता चलता है कि Uber ड्राइवरों ने भारत में पिछले 10 वर्षों में 50,000 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके अलावा, ड्राइवरों ने इतने समय में 3,300 करोड़ किलोमीटर की दूरी तय की, जो पृथ्वी से चांद की दूरी का 86,000 गुना होता है। 
Advertisement

इतना ही नहीं, Uber के अनुसार, Uber में इन 10 वर्षों में 300 करोड़ से ज्यादा ट्रिप्स बुक हुईं और 30 लाख से ज्यादा ड्राइवरों ने इस प्लेटफॉर्म से जुड़कर कमाई की।

कंपनी ने आगे बताया कि 72 प्रतिशत लोगों का मानना है कि राइड-शेयरिंग विकल्पों की उपलब्धता ने उन्हें अपने निजी वाहन खरीदने पर पुनर्विचार करने के लिए प्रेरित किया है। 30 प्रतिशत से अधिक लोगों ने कहा कि ऊबर द्वारा दी जाने वाली मल्टीपल मोड से जुड़ी गतिशीलता ही सबसे पसंदीदा पहलू है। वहीं, 79 प्रतिशत लोगों ने यह भी कहा है कि वे पूरी तरह से या अक्सर अपने नाइटलाइफ प्लान्स के लिए Uber पर निर्भर रहते हैं।
Advertisement

उबर ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों पर 4 करोड़ किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की है। यह कंपनी की 2040 तक शून्य उत्सर्जन प्लेटफॉर्म बनने की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
Advertisement

भारत में उबर का ऑपरेशन एक आसान रूपरेखा पर काम करता है, जहां रजिस्टर्ड ड्राइवर अपने ऐप के जरिए यात्रियों के साथ जोड़े जाते हैं। वे अपने सफर के लिए राइडर्स द्वारा भुगतान किए गए किराए के एक हिस्से के रूप में कमाते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Uber, Uber 10 Years Data, Uber Data
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.