11 हजार में ऑनलाइन बुक करें Maruti Brezza 2022 कार को, जानें तरीका

2022 Maruti Brezza में सनरूफ होगा और यह कई बदलावों के साथ-साथ सुधारों से लैस होगी।

11 हजार में ऑनलाइन बुक करें  Maruti Brezza 2022 कार को, जानें तरीका

2022 Maruti Brezza को 11,000 रुपये में प्री-बुक किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • 2022 Maruti Brezza कार को 11,000 रुपये में किया जा सकता है प्री-बुक
  • कार के वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन का हो चुका है खुलासा
  • सनरूफ और हेड्स-अप डिस्प्ले से लैस होगी कार
विज्ञापन
Maruti Suzuki ने अपनी नई 2022 Maruti Brezza के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है और अच्छी बात यह है कि लोग इस कार को अपने घरों में बैठे-बैठे भी प्री-बुक कर सकते हैं। मारुति कार की ऑनलाइन प्री-बुकिंग भी ले रही है। नई 2022 ब्रेजा को Maruti Brezza के नाम से मार्केट में उतारा गया है। इस बार कंपनी ने Vitara शब्द को शामिल नहीं किया है। नई कार में मौजूदा मॉडल की तुलना में कई सुधार और कई नए फीचर्स दिए गए हैं। नई कार बाहर से देखने में को फ्रेश लुक देगी ही, इसके साथ ही इसके इंटीरियर में भी कई बदलाव और सुधार किए गए हैं।

2022 Maruti Brezza कार को 11,000 रुपये में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए प्री-बुक किया जा सकता है। इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
  • 2022 मारुति ब्रेजा कार को प्री-बुक करने के लिए सबसे Brezza के लिए बनाई गई माइक्रोसाइट पर जाएं।
  • इस वेबसाइट पर आपको 'Pre-Book Now' बटन दिखाई देगा।
  • यहां आपको मांगी गई निजी जानकारियां डालनी हैं, जैसे नाम, ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर इत्यादि।
  • इसके बाद आपको कार की जानकारी डालनी है, जिसके लिए आप प्री-बुकिंग कर रहे हैं, जैसे कार का नाम, वेरिएंट, कलर इत्यादि। 
  • इसके बाद आपको कंपनी के आधिकारिक डीलर्स में से एक को चुनना होगा, जिसके लिए आपको अपना राज्य और शहर बताना होगा। 
  • इसके बाद 'Continue' बटन पर टैप करने से वेबसाइट आपको पेमेंट पेज पर ले जाएगी।
  • यहां आपको 11,000 रुपये की पेमेंट करनी होगी।

Maruti Brezza की कीमत के साथ-साथ इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी है। न ही फिलहाल इसके डिजाइन से पर्दा उठाया गया है। हालांकि, यह पुष्टि की गई है कि इस बार कार में सनरूफ और हेड्स-अप डिस्प्ले होगा। हालांकि, ये प्रीमियम फीचर्स किस वेरिएंट में होंगे, फिलहाल इसकी जानकारी मौजूद नहीं है। कार के इंटीरियर में बिल्कुल नया डैशबोर्ड डिजाइन मिलने की उम्मीद की जा रही है। इसमें K15B सीरीज का 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन होगा, जो फाइव-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन बॉक्स या सिक्स-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर यूनिट से लैस होगा

2022 Brezza के कई स्पाई शॉट्स को देखा जा चुका है, जिससे अंदाजा लगाया गया है कि इसमें बिल्कुल नया LED हेडलाइट डिजाइन और ग्रिल मिलेगी। हेडलाइन DRLs से लैस होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 2022 Maruti Brezza, 2022 Maruti Brezza Booking
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »