20 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में एक साथ लगी आग, जानें मामला

तमिलनाडु के वेल्लोर में Okinawa इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में आग लगने के कारण एक व्यक्ति और उसकी 13 वर्षीय बेटी की मौत की दुखद रिपोर्ट सामने आई थी। 

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2022 13:53 IST
ख़ास बातें
  • नासिक स्थित फैक्ट्री से रिटेल शोरूम में ले जाते समय ई-स्कूटर्स में लगी आग
  • Jitendra EV के 40 में से 20 स्कूटर्स कंटेनर के अंदर ही जल कर हुए खाक
  • हाल में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने की कई घटनाएं रिपोर्ट हो चुकी हैं

घटना Jitendra EV की नासिक स्थित फैक्ट्री के पास हुई है

पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (electric scooters) में आग लगने की घटनाएं काफी बढ़ गई है। हाल ही में सरकार ने Ola Electric के S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना के बाद जांच शुरू करने की घोषणा की थी कि अब देश में एक और आग लगने की घटना समाने आई है। खबर है कि शोरूम के लिए जा रही है बल्क डिलिवरी के दौरान कंटेनर के अंदर मौजूद Jitendra EV के 40 इलेक्ट्रिक स्कूटर में से 20 स्कूटर आग के हवाले हो गए। हालांकि, अच्छी बात यह है कि घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। 

ET Auto के अनुसार, शनिवार, 9 अप्रैल को इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी Jitendra EV के 40 में से 20 इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई। ये 20 स्कूटर डिलिवरी ट्रक के कंटेनर में ऊपर के कैरेज में मौजूद थे। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर को फैक्ट्री से रिटेल शोरूम में ले जाया जा रहा था। कंटेनर में निचले हिस्से में रखे 20 अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है।
Advertisement

पब्लिकेशन को कंपनी ने बयान में कहा (अनुवादित) "9 अप्रैल को एक स्कूटर ट्रांसपोर्ट कंटेनर में हमारे कारखाने के गेट के पास एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। हमारी टीम के समय पर हस्तक्षेप से स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लाया गया। सुरक्षा को प्रमुख महत्व देते हुए, हम मूल कारण की जांच कर रहे हैं और हम आने वाले दिनों में निष्कर्षों के साथ आएंगे।"

बता दें, पिछले महीने, पुणे में Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई थी। घटना का एक वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था। माना जा रहा है कि इसके पीछे की वजह थरमल रनअवे हो सकती है, जिसमें लिथियम-आयन बैटरी के अंदर शॉर्ट सर्किट से रिएक्शन होता है। इसे लेकर केंद्र सरकार ने एक जांच समिति भी स्थापित की है। 
Advertisement

तमिलनाडु के वेल्लोर में Okinawa इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में आग लगने के कारण एक व्यक्ति और उसकी 13 वर्षीय बेटी की मौत की दुखद रिपोर्ट सामने आई थी। 
Advertisement

रिपोर्ट कहती है कि दिसंबर 2021 में, रात के दौरान चार्ज किए जा रहे एक कार्गो स्कूटर से निकलने वाली आग के कारण उसके कमरे में आग लगने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। स्कूटर को मानेसर स्थित HCD India ने बनाया था। मार्च 28 को तमिल नाडु में भी एक स्कूटर में आग लगने की घटना हुई थी, जिसके अगले ही दिन 29 मार्च को चेन्नई में Pure EV के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगी थी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  3. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  9. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  10. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.