WhatsApp Feature : जिसे चाहेंगे उसी को दिखेंगे ऑनलाइन, ऐसे करें इस्तेमाल

WhatsApp new feature : अबतक यूजर्स सिर्फ Last Seen को ही छुपा पाते थे, लेकिन जैसे ही कोई ऑनलाइन आता था, ऐप पर मौजूद दूसरे यूजर को इसका पता चल जाता था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 नवंबर 2022 20:08 IST
ख़ास बातें
  • ऐप पर अब एक और फीचर आ गया है
  • ऑनलाइन स्‍टेटस को पूरी तरह हाइड किया जा सकता है
  • यूजर्स तय कर सकते हैं कि किसे वह ऑनलाइन दिखना चाहते हैं

WhatsApp new feature : अगर आप ‘Last Seen’ में ‘Nobody’ ऑप्‍शन को सिलेक्‍ट करके ‘Who can see when i’m online’ में ‘Same as Last seen’ को चुनते हैं, तो आपका ऑनलाइन स्‍टेटस पूरी तरह हाइड हो जाएगा।

मैसेजिंग प्‍लेटफॉर्म वॉट्सऐप (Whatsapp) लोगों के लिए नए-नए फीचर्स ला रहा है। हाल में इसकी पैरंट कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने ऐलान किया कि वॉट्सऐप पर अब 32 लोग ग्रुप वीडियो कॉल में जुड़ सकेंगे। साथ ही वॉट्सऐप ग्रुप पर 1024 लोगों को ऐड किया जा सकेगा। ऐप पर अब एक और फीचर आ गया है। यह हर किसी के काम का है, क्‍योंकि कई बार वॉट्सऐप चलाते वक्‍त लोग कहते हैं कि देखो ऑनलाइन है, लेकिन जवाब नहीं दे रहा! आप वॉट्सऐप पर ‘ऑनलाइन' दिखना चाहते हैं या नहीं, अब यह तय कर सकते हैं।

कंपनी यह फीचर ‘प्राइवेसी' (Privacy) सेगमेंट में लाई है। फीचर ऑन करने के बाद आप यह तय कर सकेंगे कि किसे आपको अपना ऑनलाइन स्‍टेटस दिखाना है। इसे सभी से छुपाया भी जा सकता है। अबतक यूजर्स सिर्फ Last Seen को ही छुपा पाते थे, लेकिन जैसे ही कोई ऑनलाइन आता था, ऐप पर मौजूद दूसरे यूजर को इसका पता चल जाता था, अगर वह उसे ट्रैक कर रहा है। अब ऑनलाइन स्‍टेट्स को भी हाइड किया जा सकता है। 

कुछ सिंपल स्‍टेप्‍स के साथ आप इस फीचर को शुरू कर सकते हैं। 
  • आपको वॉट्सऐप ऐप पर सबसे ऊपर दायीं तरफ दिखने वाले तीन डॉट्स पर क्लिक करना है। 
  • डॉट्स पर क्लिक करते ही एक विंडो खुलेगी। इसमें सबसे नीचे सेटिंग्‍स (Settings) पर क्लिक करना है। 
  • सेटिंग्‍स में जाकर आपको प्राइवेसी ऑप्‍शन में जाना है, जो प्रोफाइल और अकाउंट के ठीक नीचे मौजूद है। 
  • यहां आपको लास्‍ट सीन एंड ऑनलाइन (Last seen and online) पर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करते ही ‘लास्‍ट सीन' का ऑप्‍शन दिखाई देगा। इसमें आप 'Who can see my last seen' के लिए everyone, my contacts, my contacts except और nobody ऑप्‍शंस में से कोई एक चुन सकते हैं।
  • नीचे की तरफ ‘Who can see when i'm online' लिखा हुआ नजर आएगा। यहां आप ‘एवरीवन' या फ‍िर ‘सेम एज लास्‍ट सीन' में से किसी एक को चुन सकते हैं। 

अगर आप ‘Last Seen' में ‘Nobody' ऑप्‍शन को सिलेक्‍ट करके ‘Who can see when i'm online' में ‘Same as Last seen' को चुनते हैं, तो आपका ऑनलाइन स्‍टेटस पूरी तरह हाइड हो जाएगा। अगर आप ‘लास्‍ट सीन' में my contacts को चुनकर ‘Who can see when i'm online' में ‘सेम एज लास्‍ट सीन' पर सिलेक्‍ट करते हैं, तो सिर्फ आपके सेव्‍ड कॉन्‍टैक्‍ट्स को ऑनलाइन स्‍टेट्स का पता चलेगा। इसी तरह बाकी ऑप्‍शंस चुने जा सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6x कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम, माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे
  2. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  3. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
  5. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
  7. OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!
  8. Lava Virat V1 5G, Virat V1 की सेल शुरू, डिस्काउंट पर मिल रहे दोनों स्मार्टफोन
  9. PM Modi का AI वीडियो पड़ा भारी, Meta इंडिया के हेड पर केस दर्ज
  10. Moto Pad 70 Groove टैबलेट 10200mAh बैटरी, 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.