• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • ATM इस्तेमाल करते वक्त ये बातें जरूर रखें ध्यान, कहीं हैकर्स उड़ा न लें आपकी मेहनत की कमाई!

ATM इस्तेमाल करते वक्त ये बातें जरूर रखें ध्यान, कहीं हैकर्स उड़ा न लें आपकी मेहनत की कमाई!

हैकर्स और क्लोन करने वाले ठग एटीएम के साथ छेड़छाड़ कर उसमें क्लोनिंग डिवाइस लगा देते हैं जिससे कि यूजर के कार्ड का क्लोन करके पैसा निकाला जा सके।

ATM इस्तेमाल करते वक्त ये बातें जरूर रखें ध्यान, कहीं हैकर्स उड़ा न लें आपकी मेहनत की कमाई!

Photo Credit: प्रतीकात्मक फोटो

हैकर्स और क्लोन करने वाले ठग एटीएम के साथ छेड़छाड़ कर उड़ा सकते हैं आपके अकाउंट से पैसा

ख़ास बातें
  • एटीएम में पिन डालते समय रहें सावधान
  • किसी और को न दें अपना एटीएम कार्ड
  • फ्रॉड होने पर तुरंत पुलिस और बैंक को करें सूचित
विज्ञापन
आजकल के डिजिटल युग में वैसे तो बैंकिंग और कैश से जुड़े हमारे काम अब ऑनलाइन तरीके से ही संभव हो रहे हैं। फिर भी, कई बार ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है कि एटीएम (ATM) पर जाना ही पड़ता है। मसलन, अगर आपका ऑनलाइन बैंक अकाउंट किसी वजह से उपलब्ध नहीं है, या फिर आपके पास ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस की सहूलियत नहीं है तो एटीएम पैसे निकालने या जमा करने का सबसे आसान तरीका बन जाता है। लेकिन आज के समय एटीएम का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ ऐसी बातें ध्यान रखनी चाहिएं जिससे कि आपके एटीएम कार्ड का कोई गलत इस्तेमाल न कर सके। 
 

1. ATM कार्ड का इस्तेमाल किसी और को न करने दें

सबसे पहले जो बात आपको याद रखनी है, वो ये कि एटीएम का इस्तेमाल खुद ही करें। कई बार बड़े बुजुर्ग या कम पढ़ी लिखी महिलाएँ साथ में खड़े व्यक्ति की मदद ले लेते हैं, लेकिन ऐसा करना ठगों को लूट-मार करने का मौका देने जैसा भी साबित हो सकता है। अगर बहुत आवश्यकता हो तो आप एटीएम गार्ड की मदद ले सकते हैं, या फिर अपने किसी फैमिली मेंबर को भी साथ में लेकर जा सकते हैं। लेकिन सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि जहां तक संभव हो सके, एटीएम कार्ड किसी और के हाथ में न दें। 
 

2. ATM की सुरक्षा की जांच करें

कई बार एटीएम ऐसे स्थानों पर लगे होते हैं जहां पर लोगों का आवागमन लगभग न के बराबर रहता है। ऐसे में हैकर्स और क्लोन करने वाले ठग एटीएम के साथ छेड़छाड़ कर उसमें क्लोनिंग डिवाइस लगा देते हैं जिससे कि यूजर के कार्ड का क्लोन करके पैसा निकाला जा सके। आप ऐसे में एटीएम के की-पैड को अच्छे तरीके से जांच लें कि इसमें कोई गड़बड़ तो नहीं, या कहीं कोई छेड़छाड़ न की गई हो। 
 

3. ATM कार्ड का पिन नम्बर छिपाकर रखें

जब भी एटीएम में पैसा निकालने या जमा करवाने जाते हैं तो अपने कार्ड को इस्तेमाल करते समय की पैड पर उसका पिन नम्बर डालते हैं। ऐसे में आप ध्यान रखें कि आपके पास कोई दूसरा व्यक्ति हो या न हो, अपने दूसरे हाथ एटीएम पिन को छिपाकर ही डालें। कई बार हैकर्स कैमरा लगाकर कार्ड का पिन चुरा लेते हैं और फिर कार्ड क्लोनिंग के जरिए आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं। इसके अलावा भी अगर साथ में कोई दूसरा व्यक्ति खड़ा है, तब भी एटीएम पिन को दूसरे हाथ से छिपाकर ही एंटर करें। 
 

4. ATM मशीन में जल रही लाइट करें चेक

जब भी आप एटीएम मशीन में कार्ड लगाने जाते हैं, वहां पर हरी या पीली लाइट आपको जलती हुई दिखाई देती है। अगर यह लाइट नहीं जल रही है तो आप एटीएम का इस्तेमाल करने से बचें। ऐसे में हो सकता है कि एटीएम के साथ कुछ छेड़छाड़ की गई हो। 
 

5. बदलते रहें ATM पिन

आप अपने एटीएम का पिन नम्बर समय-समय पर बदलते रहें। बैंक भी आपको इसकी सलाह देता है। एक ही पिन नम्बर लम्बे समय तक रखना सुरक्षित नहीं माना जाता है। इसलिए एटीएम पिन बदलते रहें और किसी खास पैटर्न या एक जैसे अंकों का पिन न बनाएं। पिन में अलग अलग अंकों का इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है, जिसका कोई दूसरा व्यक्ति आसानी से अंदाजा न लगा सके, मसलन आपकी बर्थ डेट, मोबाइल नम्बर के पहले या आखिरी चार अंक, एक साथ 4 जीरो (0000) या एक साथ 1 अंक चार बार (1111), इस तरह के पिन कभी इस्तेमाल न करें।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  3. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  4. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  5. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
  8. Hyundai ने पेश की 490Km तक रेंज वाली 7-सीटर Neira इलेक्ट्रिक, जानें भारत में कब होगी लॉन्च
  9. Google Play Best Apps of 2026: प्ले स्टोर पर इन ऐप्स का जलवा, बने 2026 के बेस्ट गेम्स और ऐप्स, देखें लिस्ट
  10. दिल्ली Trade Fair में QR Code स्कैम, महिला का iPhone लॉक, टिकट का झांसा देकर ठगे पैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »