स्मार्टफोन चोरी हो जाने पर आपको तुरंत कुछ ऐसे कदम उठाने चाहिएं जिससे आपको किसी भी तरह का निजी नुकसान न हो।
Photo Credit: iStock
स्मार्टफोन चोरी हो जाने पर आपको तुरंत कुछ जरुरी स्टेप्स उठाने की आवश्यकता होती है।
स्मार्टफोन चोरी हो जाना कई बार किसी सदमे से कम नहीं लगता है। स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम डिवाइस बन चुका है जिसमें हमारा सोशल मीडिया, हमारे करीबियों, दोस्तों, रिश्तेदारों के फोन नम्बर, बैंक डिटेल्स, डिजिटल पेमेंट्स और पता नहीं कितनी ही जरूरी चीजें होती हैं। ऐसे में स्मार्टफोन का खो जाना या चोरी हो जाना बहुत बड़ी और गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। आपका डेटा चोरी हो सकता है, सिम का गलत इस्तेमाल हो सकता है, मेहनत की कमाई मिनटों में लूटी जा सकती है।
स्मार्टफोन चोरी (Smartphone lost) हो जाने पर आपको तुरंत कुछ ऐसे कदम उठाने चाहिएं जिससे आपको किसी भी तरह का निजी नुकसान न हो। यहां पर हम आपको बता रहे हैं कि किसी वजह से आपका स्मार्टफोन गुम हो जाए, चोरी कर लिया जाए तो सबसे जरूरी काम कौन से हैं जो आपको तुरंत करने हैं।
सबसे पहला काम आपको अपने फोन का सिम कार्ड ब्लॉक करना चाहिए। भारत में प्रमुख ऑपरेटर्स जैसे Jio, Airtel, Vi के कस्टमर नम्बर कॉल करके, या ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर आप सिम ब्लॉक करवा सकते हैं। Jio के लिए आप 198 पर कॉल करके सिम ब्लॉक करवा सकते हैं। जबकि Airtel के लिए 121 पर कॉल कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने घर-परिवार के सदस्य का दूसरा फोन, या अपने किसी दोस्त के फोन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
फोन चोरी होते ही तुरंत आपको नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर इसकी सूचना देनी चाहिए। आप ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर इसकी FIR दर्ज करवा सकते हैं। कॉपी अपने पास रख लें।
सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) वेबसाइट (लिंक)पर जाकर नाम, पता, फोन डिटेल्स, IMEI नम्बर भरें और फोन को ब्लॉक करवा दें। ऐसा करते ही आपका चोरी हुआ फोन किसी अन्य सिम के साथ काम नहीं करेगा।
फोन खोजने के लिए Google का एंड्रॉयड फाइंड फीचर आता है। iPhone के लिए iCloud का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां से अपना सारा डेटा डिलीट कर सकते हैं और फोन की लोकेशन भी ट्रैक कर सकते हैं।
फोन खो जाने, या चोरी हो जाने की स्थिति में अपने बैंक को सूचित करें। साथ ही यूपीआई जैसे Paytm, GPay, PhonePe आईडी को ब्लॉक करवा दें। फोन में लॉगिन सभी महत्वपूर्ण अकाउंट्स (Gmail, Instagram, Facebook) के पासवर्ड तुरंत बदलें।
उपरोक्त स्टेप्स अपनाकर आप अपने खोए हुए मोबाइल फोन से किसी भी तरह का नुकसान होने से बचा सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल चोरी होने पर तुरंत लें ये 5 एक्शन! नहीं होगा नुकसान
16GB रैम, 20000mAh बैटरी वाला फोन बिना नेटवर्क भी कॉलिंग करता है! जानें Blackview Xplore 1 की कीमत
IND vs USA Live Streaming: T20 में भारत-अमेरिका की टक्कर! ऐसे देखें वर्ल्ड कप मैच फ्री!
Poco X8 Pro, X8 Pro Max के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 8550mAh बैटरी, 100W चार्जिंग!