• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर

क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर

अधिकतर स्मार्टफोन यूजर्स अपने फोन पर स्क्रीन प्रोटेक्टर इस्तेमाल करते हैं, जिससे टकराने, गिरने और स्क्रैच से बचाव होता है।

क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर

Photo Credit: Pexels/Towfiqu barbhuiya

लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर फोन पर ग्लास प्रोटेक्टर में दरार आ सकती है।

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन पर स्क्रीन प्रोटेक्टर से डिस्प्ले पर स्क्रैच से बचाव होता है।
  • फोन पर स्क्रीन प्रोटेक्टर से गिरने से स्क्रीन का बचाव होता है।
  • टेम्पर्ड ग्लास ज्यादा बेहतर प्रोटेक्शन के लिए डिजाइन किए जाते हैं।
विज्ञापन

अधिकतर स्मार्टफोन यूजर्स अपने फोन पर स्क्रीन प्रोटेक्टर इस्तेमाल करते हैं, जिससे टकराने, गिरने और स्क्रैच से बचाव होता है। कई तरह से स्क्रीन प्रोटेक्टर आते हैं, जिसमें कुछ सॉफ्ट फिल्म होती हैं और अधिकतर में टेम्पर्ड ग्लास होते हैं जो कि ज्यादा बेहतर प्रोटेक्शन के लिए डिजाइन किए गए होते हैं। आमतौर पर हर इंसान से कभी भी कभी फोन गिर जाता है या भी कहीं टकरा जाता है तो ऐसे में स्क्रीन प्रोटेक्टर फोन की डिस्प्ले का बचाव करते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर फोन पर ग्लास प्रोटेक्टर में दरार आ सकती है या उसका कोई हिस्सा टूट सकता है। इससे यह पता चलता है कि प्रोटेक्टर पर वो खरोंच आई हैं और उसने वो खतरा खुद पर झेला है जो कि आपके फोन की डिस्प्ले पर आ सकती थीं या फिर डिस्प्ले टूट सकती थी।

क्या टूटा हुआ स्क्रीन प्रोटेक्टर इस्तेमाल करना चाहिए?
अगर टेम्पर्ड ग्लास की हालत इतनी खराब हो गई है कि उंगली फेरने पर आपको नुकीले किनारे महसूस हों या उसके टूटे हुए टुकड़े गिरने लगें तो उसे बदलने के बारे में सोचना चाहिए।

अगर स्क्रीन प्रोटेक्टर किसी कोने से बुरी तरह टूट गया है तो ऐसे में आपके डिस्प्ले का कुछ हिस्सा बिना सिक्योरिटी के रह सकता है और उसे नुकसान पहुंचने का खतरा हो सकता है तो ऐसे में बचाव के लिए नया प्रोटेक्टर लगाने के बारे में सोचना चाहिए।

डैमेज हुए स्क्रीन प्रोटेक्टर के टुकड़े समय के साथ डिस्प्ले पर खरोंच भी डाल सकते हैं। अगर स्क्रीन प्रोटेक्टर बहुत ज्यादा खराब होने लग जाएगा तो हो सकता है कि टचस्क्रीन कुछ जगहों पर ठीक से काम न करें या बिलकुल ही काम करना बंद कर दे। 

अगर टेम्पर्ड ग्लास ज्यादा टूट गया है तो उसका छोटा-छोटा हिस्सा टच इस्तेमाल करते हुए उंगलियों में भी लग सकता है ऐसे में आपको नया प्रोटेक्टर लगाने या अपने फोन को डिस्प्ले को सुरक्षित रखने के दूसरे तरीकों के बारे में सोचना चाहिए।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »