Google Photos ऐप से डिलीट किए गए फोटो व वीडियो ऐसे वापस लाएं

Google Photos आपकी फ़ोटो और वीडियो का बैकअप लेने के लिए सबसे पसंदीदा क्लाउड स्टोरेज विकल्पों में से एक है, खासकर Google Pixel फोन और अन्य एंड्रॉयड यूजर्स के लिए।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 सितंबर 2021 16:53 IST
ख़ास बातें
  • फोटो और वीडियो की रिकवरी ट्रैश फोल्डर के जरिए की जा सकती है।
  • यह फ़ोल्डर कंटेंट को हमेशा के लिए हटाने से पहले 60 दिनों के लिए रखता है।
  • बैकअप फीचर चालू होने पर ही फ़ोटो रिकवर करना आसान होता है।

डेटा खोजने और Restore करने के लिए Google Photos की बैक-अप एंड सिंक फीचर एक्टिवेट होनी चाहिए।

Google Photos आपकी फ़ोटो और वीडियो का बैकअप लेने के लिए सबसे पसंदीदा क्लाउड स्टोरेज विकल्पों में से एक है, खासकर Google Pixel फोन और अन्य एंड्रॉयड यूजर्स के लिए। इस प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग पुरानी तस्वीरों को स्टोर करने और किसी भी डिवाइस का उपयोग करके उन्हें कभी भी एक्सेस करने के लिए किया जा सकता है जो आपको अपने Google अकाउंट में साइन-इन करने देता है। Google फ़ोटो चेहरे, स्थान, समय और कई अन्य एल्बम विकल्पों के आधार पर फ़ोटो को बड़े व्यवस्थित ढंग से वर्गीकृत करता है। यहां तक ​​​​कि आपके द्वारा Google Photos ऐप से हटाए गए फ़ोटो और वीडियो को हमेशा के लिए मिटाने से पहले 60 दिनों के लिए ट्रैश फ़ोल्डर में रखा जाता है। उनके मिट जाने से पहले उन्हें दोबारा प्राप्त करना संभव है। हालाँकि, यह केवल तभी होता है जब Google Photos की Back Up and Sync फीचर एक्टिवेट की गई हो।
 

How to recover deleted photos and videos from Google Photos

यदि कोई यूजर हटाए गए फ़ोटो और वीडियो को दोबारा प्राप्त करना चाहता है, तो उन्हें पहले यह चेक करना होगा कि वह कंटेंट ऐप पर उनके ट्रैश फ़ोल्डर में है या नहीं। यदि कोई हटाई गई फ़ोटो या वीडियो ट्रैश में नहीं है, तो उसे दोबारा री-स्टोर नहीं किया जा सकता है। यदि यूजर किसी फ़ोटो को 60 दिन से अधिक समय पहले ट्रैश में ले गया था, फिर फ़ोल्डर खाली कर दिया, तो यूजर इसे री-स्टोर नहीं कर पाएगा। इसके अलावा, फ़ोटो या वीडियो को री-स्टोर नहीं किया जा सकता है यदि इसे 30 दिन से अधिक समय पहले Android 11 या उसके बाद के वर्जन चलाने वाले डिवाइस पर ट्रैश फ़ोल्डर में ले जाया गया था और इसका बैकअप नहीं लिया गया था। यदि ट्रैश फ़ोल्डर को स्थायी रूप से हटा दिया गया था या यदि कंटेंट को डिवाइस के गैलरी ऐप से पहले बैकअप किए बिना स्थायी रूप से हटा दिया गया था, तो भी बहाल नहीं होगा। यदि फ़ोटो या वीडियो Google Photos के ट्रैश फ़ोल्डर में दिखाई दे रहा है, तो अपने Android फ़ोन या वेब ब्राउज़र का उपयोग करके इसे फिर से प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-
  1. किसी एंड्रॉयड फ़ोन, एंड्रॉयड टैबलेट, iPhone या iPad पर फ़ोटो या वीडियो को Restore करने के लिए, Google Photos ऐप खोलें।
  2. सबसे नीचे, Library पर टैप करें, Trash फ़ोल्डर में जाएं.
  3. वह फ़ोटो या वीडियो ढूंढें जिसे आप री-स्टोर करना चाहते हैं। फ़ोटो या वीडियो को टच करके होल्ड रखें.
  4. सबसे नीचे Restore विकल्प दबाएं। फ़ोटो या वीडियो को फ़ोन के Gallery ऐप, Google Photos लाइब्रेरी और उस एल्बम में वापस ले जाया जाएगा जिसमें वह था।
  5. अपने कंप्यूटर पर आप photos.google.com पर जा सकते हैं।
  6. विंडो के बाईं ओर Trash फ़ोल्डर पर क्लिक करें।
  7. अपना कर्सर उस फ़ोटो या वीडियो पर रखें जिसे आप री-स्टोर करना चाहते हैं, फिर Select पर क्लिक करें।
  8. सबसे ऊपर दाईं ओर Restore पर क्लिक करें। वह फ़ोटो या वीडियो आपके Google Photos अकाउंट में री-स्टोर कर दिया जाएगा और किसी भी एल्बम में वापस जोड़ दिया जाएगा जिसमें वह था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.