Whatsapp पर किसी ने मैसेज भेजकर कर दिया है डिलीट, ये है पढ़ने का आसान तरीका

अगर आपको वॉट्सऐप पर किसी यूजर ने मैसेज भेजकर डिलीट किया है तो आप इस प्रकार उसे रिकवर कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2024 11:24 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp आज के समय में लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है।
  • दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं।
  • WhatsApp पर डिलीट हुए मैसेज को आसानी से पढ़ा जा सकता है।

WhatsApp पर डिलीट हुए मैसेज आसानी से पढ़े जा सकते हैं।

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp आज के समय में सबसे ज्यादा लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स इसका इस्तेमाल करते हैं। अगर आपका कोई दोस्त या करीबी आपको वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर डिलीट कर देता है। आपको उस मैसेज को जानने की इच्छा होती है और हमेशा मन में यह सवाल रहता है कि आखिर क्या मैसेज भेजा गया था? तो आप बिलकुल सही जगह पर आएं हैं। यहां आप आसानी से जान पाएंगे कि आपके दोस्त ने आपको क्या लिख कर डिलीट किया है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि वॉट्सऐप पर डिलीट फॉर ऑल हुए मैसेज को किस प्रकार पढ़ा जा सकता है।


WhatsApp पर डिलीट हुए मैसेज को पढ़ने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस कुछ इस प्रकार है:


सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में जाकर wa web plus extension सर्च करना है।
 

उसके बाद आपको क्रॉम स्टोर पर wa web plus extension नजर आ जाएगा, अब आपको उस पर क्लिक करना है।
Advertisement
 
Wa web plus extension खुलने के बाद आपको दाईं ओर टॉप पर Add to chrome पर क्लिक करना है। उसके बाद आपको परमिशन देनी है।
 

फिर आपको वॉट्सऐप पर दोबारा वापस आना है और टॉप में दाईं ओर पर दिए गए एक्सटेंशन आइकन पर क्लिक करना है।

Advertisement
एक्सटेंशन आइकन पर क्लिक करने के बाद आपको Wa web plus पर क्लिक करना है।
 

अब आपको कुछ ऑप्शन नजर आएंगे, जिसमें आपको Restore deleted message पर टिक करना है।
Advertisement
 

अब वापस किसी यूजर की चैट पर उनके डिलीट हुए मैसेज पर क्लिक करके देख सकते हैं कि उन्होंने आपको क्या भेजा था।


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  6. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  7. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.